Samachar Nama
×

गोलमाल 5 बनाने की तैयारी कर रहें रोहित शेट्टी

जल्द ही बॉलीवुड की सिंघम अजय देवगन अपनी टोली के साथ धमाल करने वाले हैं। हाल ही में फिल्म गोलमाल अगेन का ट्रेलर की रिलीज किया गया है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर किया गया। फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार हैं। साथ ही आपको इमसे अजय देवगन का दो कारों के बीच खड़े होने
गोलमाल 5 बनाने की तैयारी कर रहें रोहित शेट्टी

जल्द ही बॉलीवुड की सिंघम अजय देवगन अपनी टोली के साथ धमाल करने वाले हैं। हाल ही में फिल्म गोलमाल अगेन का ट्रेलर की रिलीज किया गया है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर किया गया। फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार हैं। साथ ही आपको इमसे अजय देवगन का दो कारों के बीच खड़े होने वाला एक्शन सीन भी देखने को मिलेगा। फिल्म में कॉमेडी, एक्शन, हॉरर का ट्रीपल डोज देगी। कुल मिलाकर फिल्म काफी शानदार होने वाली है।

लेकिन अब इसे लेकर एक बड़ी खबर आ रही हैं जो बेहद हैरान कर देने वाली है। जी हां आपको बता दें कि गोलमाल अगेन अभी रिलीज भी नहीं हुई और रोहित ने गोलमाल 5 बनाने का ऐलान क​र दिया। हाल ही में हुई एक बातचीत में रोहित शेट्टी से जब पूछा गया कि, क्या गोलमाल-5 भी आएगी? तो उन्होंने कहा, जरूर, बस हमें इसकी लिए अच्छी स्क्रिप्ट मिल जाए। लोग मुझसे पूछते हैं कि गोलमाल-4 लाने में मुझे 7 साल कैसे लग गए। इसका जवाब है कि मुझे एक अच्छी स्क्रिप्ट की जरूरत थी। मैं बस बनाने के नाम पर कोई फिल्म नहीं करना चाहता।

आपको बता दें कि गोेलमाल सीरिज की रिलीज अब तक की तीन फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस ​फिल्म ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया यही वजह है निर्माता इसकी सीरिज बनाते जा रहे हैं।

बता दें कि आज गोलमाल अगेन का गाना रिलीज हुआ है। गाने के बोल है मैंने तुझको देखा। गाने को सुनते ही आपको आमिर खान और अजय देवगन की फिल्म इश्क का गाना नींद चुराई मेरी किसने ओ सनम….तुने जरूर याद आएगा। जी हां गोलमाल अगेन के इस गाने के बोल थोड़े अलग है लेकिन इसका म्यूजिक इसी इश्क​ फिल्म के गाने की याद दिलाता है। इस गाने को गोलमाल अगेन की पूरी स्टार कास्ट पर फिल्माया गया है। जिसमें अजय देवगन के को स्टार तुषार कपूर, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू परिणीति चोपड़ा का पटाने के टिप्स दे रहे हैं, और अजय की फरकी ले रहें।

गाने से मालूम होता है कि फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की के इर्द गिर्द घूमती है जिसके पीछे फिल्म की सारे स्टार घूमते हैं लेकिन कहने की हिम्मत कोई नहीं जुटा पाता।

रोहित गोलमाल सीरिज की तीन फिल्में बना चुके हैं जो काफी हिट रही। अब गोलमाल अगेन यह इस सीरिज का तीसरा पार्ट है। लेकिन इस बार फिल्म में नए चेहरे भी नजर आ रहे हैं। फिल्म में तब्बू और परिणीति चोपड़ा भी मुख्य किरदार में शामिल हैं। फिल्म में अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा, अरशद वारसी, श्रेयस तलपदे, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और तब्बू नजर आएंगे। गोलमाल अगेन की टोली इस दीवाली पर धमाका करने को तैयार है।

Share this story