Samachar Nama
×

अजय देवगन को लेकर भावुक हुए रोहित शेट्टी

फिल्म तान्हाजी के ट्रेलर मुंबई मे एक इवेंट के दौरान रिलीज किया गया है। इस मौके पर अजय देवगन के साथ रोहित शेट्टी भी मौजूद रहे। इवेंट में रोहित भावुक दिखाई दिए। रोहित ने अजय को बुलाते हुए कहा, अब उसे बुलाते हैं जिसके बिना इस फिल्म की कल्पना भी नहीं कर सकते, अजय देवगन। आप सब उसे अजय देवगन कहते हैं, मैं उसे बॉस कहता हूं। 30 साल हम लोगों ने साथ बिताए हैं।
अजय देवगन को लेकर भावुक हुए रोहित शेट्टी

सिंघम अभिनेता अजय देवगन की अगली फिल्म ‘तान्‍हाजी-द अनसंग वॉरियर’ का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। जो देखने में काफी शानदार लग रहा है। फिल्म का ट्रेलर आते ही इसमे सोशल मीडिया से लेकर सुर्खियों तक धमाल मचा दिया है वहीं कुछ लोगों ने तो अभी से इसे हिट करार दे दिया है। ‘तान्‍हाजी-द अनसंग वॉरियर’ के ट्रेलर में अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल का लुक दमदार लग रहा है। फिल्म के ट्रेलर को कुछ ही समय पहले मुंबई मे एक इवेंट के दौरान रिलीज किया गया है। अजय देवगन को लेकर भावुक हुए रोहित शेट्टीइस खास मौके पर अजय देवगन के साथ उनके बेस्ट दोस्त रोहित शेट्टी भी मौजूद रहे। इस इवेंट में रोहित शेट्टी ने ही अजय देवगन को इनवाइट किया और वो इस दौरान भावुक भी दिखाई दिए। वैसे आपको बता दें कि अजय देवगन और रोहित शेट्टी की दोस्ती काफी पुरानी है अजय को आप रोहित की कई फिल्मों में काम करते हुए देख चुके हैं। दोनों की जोड़ी को दर्शक भी काफी पसंद करते हैं। यही कारण है कि ‘तान्‍हाजी-द अनसंग वॉरियर’ के ट्रेलर लॉन्च की शुरूआत रोहित ने की।अजय देवगन को लेकर भावुक हुए रोहित शेट्टी

रोहित ने अजय को स्टेज पर बुलाते हुए कहा कि, ‘अब उसे बुलाते हैं जिसके बिना इस फिल्‍म की कल्‍पना भी नहीं कर सकते, अजय देवगन। आप सब उसे अजय देवगन कहते हैं, मैं उसे बॉस कहता हूं। 30 साल हम लोगों ने साथ बिताए हैं। ये रिश्‍ता चंद फ्राइडेज का नहीं है, दो जनरेशन्‍स का है. और आज मैं यहां इसलिए हूं क्‍योंकि जो आप अभी देखने जा रहे हैं, वो सपना अजय ने 30 साल पहले देखा था। ऑडियंस के लिए एक ऐसा विजुअल क्रिएट करें कि उनके लिए जिंदगी भर का एक्‍सपीरंस बन जाए। इत्तेफाक की बात ये है कि जब उनका यह सपना पूरा हुआ तो यह उनकी 100वीं फिल्‍म है।’अजय देवगन को लेकर भावुक हुए रोहित शेट्टी

आपको बात दें कि अजय देवगन के लिए उनकी फिल्म ‘तान्‍हाजी-द अनसंग वॉरियर’ काफी मायने रखती हैं। ये उनके करियर की 100वीं फिल्म है। इसके अलावा इस फिल्म के साथ अजय करीबी 12 साल बाद अपनी पत्नी अभिनेत्री काजोल के साथ सक्रीन शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा अजय ने भी इस खास मौके पर रोहित शेट्टी की तारीफ करने से बाज नहीं आए। उन्होंने रोहित की तारीफ की बल्कि ये भी कहा कि आज उनको रोहित पर गर्व हैं।अजय देवगन को लेकर भावुक हुए रोहित शेट्टी

फिल्म ‘तान्‍हाजी-द अनसंग वॉरियर’ अगले साल 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसी दिन दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक रिलीज होगी। जिसका निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है।अजय देवगन को लेकर भावुक हुए रोहित शेट्टी

फिल्म तान्‍हाजी के ट्रेलर मुंबई मे एक इवेंट के दौरान रिलीज किया गया है। इस मौके पर अजय देवगन के साथ रोहित शेट्टी भी मौजूद रहे। इवेंट में रोहित भावुक दिखाई दिए। रोहित ने अजय को बुलाते हुए कहा, अब उसे बुलाते हैं जिसके बिना इस फिल्‍म की कल्‍पना भी नहीं कर सकते, अजय देवगन। आप सब उसे अजय देवगन कहते हैं, मैं उसे बॉस कहता हूं। 30 साल हम लोगों ने साथ बिताए हैं। अजय देवगन को लेकर भावुक हुए रोहित शेट्टी

Share this story