Samachar Nama
×

रोहित शर्मा विंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में लगाएंगे ‘दोहरा शतक’

जयपुर.वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा ने गुवाहाटी में खेले गए पहले वनडे मैच में नाबाद 152 रन की शानदार पारी खेली थी। अपने करियर में छठी बार रोहित शर्मा ने 150 का आकंडा छुआ है। यदि रोहित शर्मा इस मैच में भी 150 का आकंडा छूते है। तो वे दूसरे मैच में अपना दोहरा शतक
रोहित शर्मा विंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में लगाएंगे ‘दोहरा शतक’

जयपुर.वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा ने गुवाहाटी में खेले गए पहले वनडे मैच में नाबाद 152 रन की शानदार पारी खेली थी। अपने करियर में छठी बार रोहित शर्मा ने 150 का आकंडा छुआ है। यदि रोहित शर्मा इस मैच में भी 150 का आकंडा छूते है। तो वे दूसरे मैच में अपना दोहरा शतक बना सकते है। क्योंकि पहले मैच में रोहित शर्मा ने शानदार पारी खेली।

Image result for rohit vs wi odi
गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने अपनी 152 रन की पारी में आठ छक्के लगाए । रोहित के पास इस मैच में अपने छक्कों का दोहरा शतक पूरा करने का मौका है। उनके अब तक खेले मैचों में छक्कों की संख्या 194 हो गई है। यानी रोहित शर्मा इस मैच में छह छक्के लगाते है। तो वे अपने छक्कों का दोहरा शतक पूरा कर सकते है। रोहित की बल्लेबाजी को देखते हुए यह दूसरे मैच में पक्का लग रहा है।

Related image
आपको बता दें कि यदि वे इस मैच में 6 छक्के लगा देते है। तो वे सबसे तेज 200 छक्के लगाने वाले खिलाडी बन जाएंगे। रोहित ने अब तक 183 पारियां खेली है। जिनमें 194 छक्के लगाए है। तो वहीं पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी को अपने 200 छक्के लगाने के लिए 205 पारियों का इंतजार करना पडा।

Related image

दरअसल वहीं साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने भी 214 पारियों में अपने 200 छक्के पूरे किये थे। रोहित 200 छक्कों का कीर्तिमान सिर्फ 184 पारियों में बना सकते हैंं। रोहित ने अब तक 303 इंटरनेशनल पारियों में 312 छक्के लगाए हैं। इतनी ही पारियों के बाद अफरीदी के नाम 305 छक्के दर्ज हैं।

Related image

भारतीय टीम की तरफ से एकदिवसीय मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम है। धोनी ने 210 छक्के लगाए है। वे इस सीरीज में यदि ऐेसे ही बल्लेबजी करते रहे तो धोनी का रिकॉर्ड भी तोड सकते है।

Share this story