Samachar Nama
×

INDvsWI:छक्कों के मामले में रोहित शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

विडीज के खिलाफ आखिरी टी 20 में रोहित शर्मा ने छक्कों की मामले में खास उपलब्धि अपने नाम की ।उन्होंने टी 20 अंतर्राष्ट्रीय में 400 छक्के पूरे किए ।वह ऐसा करने वाले विश्व क्रिकेट के तीसरे खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले क्रिस गेल (534) और अफरीदी(476 छक्के) यह कारनामा कर चुके हैं। रोहित ने मुंबई टी 20 में विंडीज के खिलाफ34 गेंदों में 71 रनों की पारी खेली।
INDvsWI:छक्कों के मामले में रोहित शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

जयपुर( स्पोर्ट्स डेस्क) वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी 20 में रोहित शर्मा ने मैदान पर अपनी पारी का पहला छक्का  जड़ते ही खास उपलब्धि  को अपने नाम किया। दरअसल रोहित शर्मा ने बीते दिन खेले गए मुकाबले में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के 400 छक्के पूरे किए हैं। रोहित शर्मा ने मुकाबले में 34 गेंदों में 71 रनों की पारी खेली, इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 5 छक्के निकले ।

INDvsWI:छक्कों के मामले में रोहित शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि यही नहीं मैच में टीम इंडिया को 67 रनों से जीत मिली है।रोहित शर्मा भारत के लिए सबसे पहले 400 इंटरनेशनल छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। वैसे विश्व क्रिकेट में ये कमाल पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी और विंडीज के धाकड़ खिलाड़ी क्रिस गेल कर चुके हैं। INDvsWI:छक्कों के मामले में रोहित शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि अफरीदी के नाम 476 छक्के और क्रिस गेल ने 534छक्के अपने नाम किए हैं ।भारतीय खिलाड़ियों में रोहित के बाद महेंद्र सिंह धोनी का नाम है जिनके नाम 359 छक्के रहे हैं। रोहित शर्मा सबसे कम अंतर्राष्ट्रीय पारियों में 400 छक्के पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित ने महज 360 पारियों में 400 छक्के पूरे किए हैं जबकि अफरीदी ने 473पारियों में 400 छक्के लगाए थे। INDvsWI:छक्कों के मामले में रोहित शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने 218 वनडे मैचों में 232 छक्के जबकि टी 20 इंटरनेशनल में क्रिकेट में 104 मैचों में हिटमैन के नाम 116 छक्के दर्ज हो गए हैं। इसके अलावा टेस्ट के 32 मुकाबलों में भी रोहित शर्मा 52 छक्के लगा चुके हैं। रोहित शर्मा की गिनती  विश्व क्रिकेट के धाकड़ खिलाड़ियों में होती है और इसलिए उन्हें हिटमैन कहा जाता है  उन्होंने टी 20 क्रिकेट मे कई बड़ी पारियां भी खेलीं हैं उनके नाम सबसे ज्यादा 4 शतक भी हैं।INDvsWI:छक्कों के मामले में रोहित शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

विडीज के खिलाफ आखिरी टी 20 में रोहित शर्मा ने छक्कों की मामले में खास उपलब्धि अपने नाम की ।उन्होंने टी 20 अंतर्राष्ट्रीय में 400 छक्के पूरे किए ।वह ऐसा करने वाले विश्व क्रिकेट के तीसरे खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले क्रिस गेल (534) और अफरीदी(476 छक्के) यह कारनामा कर चुके हैं। रोहित ने मुंबई टी 20 में विंडीज के खिलाफ34 गेंदों में 71 रनों की पारी खेली। INDvsWI:छक्कों के मामले में रोहित शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

Share this story