Samachar Nama
×

इस महीने भारत वापसी कर सकते हैं ऋषि कपूर

ऋषि कपूर और उनकी पत्नी नीतू कपूर सितंबर के महीने में भारत वापस आ सकते हैं। ऋषि अब पहले से बेहतर हैं और जल्द अपने वतन में वापसी कर सकते हैं, कुछ समय पहले रणबीर कपूर ने भी इस बात की पुष्टि की थी कि उनके पिता ऋषि की तबियत अब ठीक है और वे जल्द वापस आ सकते हैं।
इस महीने भारत वापसी कर सकते हैं ऋषि कपूर

बॉलीवुड के अभिनेता ऋषि कपूर को आखिरी बार फिल्म मुल्क में देखा गया था। इसके बाद से उनकी कोई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई। इसका कारण ऋषि कपूर की तबीयत खराब होना है। आपको बता दें कि अभिनेता ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर के महीने में भारत छोड़कर न्यूयॉर्क गए थे। तब से लेकर अभी तक उनके दोस्त, परिवार के लोग और बॉलीवुड के कई फेमस स्टार्स उनसे मिलने विदेश जा चुके हैं। इस महीने भारत वापसी कर सकते हैं ऋषि कपूरन्यूयॉर्क में वो अपने कैंसर की बीमारी का इलाज करवाने गए हैं। हालांकि पिछले दिनों आई खबरों के अनुसार ऋषि कपूर अब कैंसर मुक्त हैं और वो जल्द ही भारत वापसी कने वाले हैं। वहीं ऋषि कपूर के फैंस और दोस्त उनकी सेहत के बेहतर होने की दुआ भी लगातार कर रहे हैं।इस महीने भारत वापसी कर सकते हैं ऋषि कपूर

ऋषि की पत्नी नीतू कपूर शुरू से ही उनके घर आने वाले मेहमानों और ऋषि की कई तस्वीरें शेयर कर उनकी सेहत की खबर देती आयी हैं। इसके अलावा उन्होंने ऋषि कपूर की सेहत के बारे में भी कई अपडेट्स दी हैं।इस महीने भारत वापसी कर सकते हैं ऋषि कपूर

अब डीएनए की एक खबर के अनुसार, ऋषि कपूर और उनकी पत्नी नीतू कपूर सितंबर के महीने में भारत वापस आ सकते हैं। ऋषि अब पहले से बेहतर हैं और जल्द अपने वतन में वापसी कर सकते हैं, कुछ समय पहले रणबीर कपूर ने भी इस बात की पुष्टि की थी कि उनके पिता ऋषि की तबियत अब ठीक है और वे जल्द वापस आ सकते हैं। उन्होंने ये भी बताया था कि, ऋषि फिल्मों में दोबारा काम करने के लिए बेसब्र है। यही बात रणधीर कपूर ने भी न्यूयॉर्क में ऋषि से मिलकर आने के बाद कही थी, उस समय बेटी करिश्मा कपूर भी उनके साथ थी।इस महीने भारत वापसी कर सकते हैं ऋषि कपूर

रणधीर ने कहा था कि, ऋषि थ्फिलहाल इलाज करवा रहे हैं और उनकी हालत पहले से बेहतर है। वे अब लगभग कैंसर मुक्त हो चुके हैं, उन्हें अभी घर वापस आने में थोड़ा समय लगेगा क्योंकि उन्हें यहां अपना कोर्स पूरा करना है। वे अगले कुछ महीनों में भारत वापस आ जायेंगे। हालांकि अब उनकी भारत वापसी की सितंबर के महीने में होने की उम्मीद है।इस महीने भारत वापसी कर सकते हैं ऋषि कपूर

ऋषि कपूर और उनकी पत्नी नीतू कपूर सितंबर के महीने में भारत वापस आ सकते हैं। ऋषि अब पहले से बेहतर हैं और जल्द अपने वतन में वापसी कर सकते हैं, कुछ समय पहले रणबीर कपूर ने भी इस बात की पुष्टि की थी कि उनके पिता ऋषि की तबियत अब ठीक है और वे जल्द वापस आ सकते हैं। इस महीने भारत वापसी कर सकते हैं ऋषि कपूर

Share this story