कई दिनों से लापता थी कॉमेडी शो Glee फेम रिवेरा, लेक के पास मिली लाश
एक के बाद एक लगातार बुरी खबरें मनोरंजन की दुनिया से आती जा रही है। जिसने सभी को हैरान करके रख दिया है। अब एक और बुरी खबर हॉलीवुड इंडस्ट्री से आई है। मशहूर कॉमेडी शो ग्ली में नजर आने वाली अमेरिकन अभिनेत्री और सिंगर Naya Rivera का निधन हो गया है। Naya Rivera की डेड बॉडी छह दिन बाद साउथ कैलिफोर्निया के एक लेक पीरू के पास से पाया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Naya Rivera महज 33 साल की थी। ऐसे में उनके निधन की खबरों ने अमेरिकन फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में हंगामा कर दिया। इस वक्त की आई ताजा खबरों में ये कहा जा रहा है कि Naya Rivera पिछले दिनों से लापता थी। अब ऐसे में अचानक उनकी लाश का मिलन सभी को हैरान कर गया है। सिर्फ इतना ही नहीं जिस लेक के पास से Naya Rivera की लाश मिली है वहीं पर 8 जुलाई को उनका चार साल का बेटा Josey अकेले एक नाव पर मिला था। ऐसे में दोनों मां और बेटे का एक ही जगह पर मिलना हर किसी के लिए शॉकिंग है। Naya Rivera के निधन पर उनके कई सारे साथी कलाकारों ने उनको याद किया और सोशल मीडिया पर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। वहीं कई लोगों ने Naya Rivera को एक मजबूत इंसान बताया है। को-स्टार जेन लिंच ने ट्वीट किया कि, आराम करो प्यारी Naya, कितनी मजबूत थी तुम। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Naya Rivera ने बहुत कम ही उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। लेकिन उनको पॉपुलैरिटी फॉक्स चैनल पर आने वाले शो ग्ली में एक लेस्बियन टीन सैंटेना लोपेज के किरदार से मिली थी। जो साल 2009 में प्रसारित किया गया था। उनका ये शो साल 2009 से लेकर 2015 तक चला था। इसके अलावा वो कई फिल्मों का हिस्सा भी बन चुकी है।
अमिताभ बच्चन को लेकर सोशल मीडिया पर उड़ रही अफवाहों को अस्पताल ने किया खारिज
चार दोस्तों की कहानी लेकर आ रहे विद्युत जामवाल, फिल्म यारा का ट्रेलर रिलीज
आने वाले दिनों में अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी ये वेब सीरीज और फिल्में