Samachar Nama
×

आरएफवायएस नेशनल्स : मनवीर, अमलान ने 100 मीटर रेस में जीता स्वर्ण

पटियाला के नेशनल कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन की मनवीर कौर ने यहां कांदीवली के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) कॉम्पलेक्स में रिलायंस फाउंडेशन यूथ स्पोर्ट्स नेशनल एथटेलिक्स चैम्पियनशिप (आरएफवायएस) के पहले दिन बुधवार को 100 मीटर कॉलजे गर्ल्स स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। ब्वॉयज वर्ग में हैदराबाद के अविनाश कॉलेज ऑफ कॉर्मस के अमलान
आरएफवायएस नेशनल्स : मनवीर, अमलान ने 100 मीटर रेस में जीता स्वर्ण

पटियाला के नेशनल कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन की मनवीर कौर ने यहां कांदीवली के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) कॉम्पलेक्स में रिलायंस फाउंडेशन यूथ स्पोर्ट्स नेशनल एथटेलिक्स चैम्पियनशिप (आरएफवायएस) के पहले दिन बुधवार को 100 मीटर कॉलजे गर्ल्स स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। ब्वॉयज वर्ग में हैदराबाद के अविनाश कॉलेज ऑफ कॉर्मस के अमलान बोरगोहेन ने सोने पर कब्जा जमाया।

मनवीर ने 12.13 सेकेंड का समय निकालते हुए जीत हासिल की। यह उनकी सर्वश्रेष्ठ टाइमिंग है। उन्होंने अपने शहर में हुए चरण में 12.26 सेकेंड का समय निकाला था।

इसी तरह अमलान ने भी अपने घर में निकाले गए समय से बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। अमलान ने 10.84 सेकेंड का समय निकालते हुए स्वर्ण पदक जीता। अपने शहर में उन्होंने 10.88 सेकेंड का समय निकाला था।

पहले दिन चेन्नई के खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण पदक, पांच रजत पदक और पांच कांस्य पदक अपने नाम किए।

बेंगलुरू के खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वे तीन स्वर्ण और तीन रजत पदक अपने नाम कर सके।

लखनऊ के खिलाड़ी हालांकि सरप्राइज पैकेज साबित हुए। उन्होंने तीन स्वर्ण के साथ इतने ही रजत पदक जीते।

परिणाम :

कॉलेज गर्ल्स :

100 मीटर : 1. मनवीर कौर- नेशनल कालेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन (पटियाला) 12.13; 2. राजश्री प्रसाद-चारुचंद्र कॉलेज (कोलकाता) 12.15; 3. दानेश्वरी ठाकणववार-शाशिब कॉलेज (बेंगलुरु)12.18.

800 मीटर : 1. दिव्या पांडे – एमकेजेके महाविद्यालय (रोहतक) 2:17.89; 2. उषा रामजनिनरेड्डी-शाशिब कॉलेज (बेंगलुरू) 2:22.37; 3. राम्या पी-एनएमकेआरवी कॉलेज फॉर वुमेन (बेंगलुरु) 2:24.24.

शॉट पुट : 1. परमजोत कौर – मुल्तानी माल मोदी कॉलेज (पटियाला) 13.71 मीटर; 2. मीनाक्षी बी – एमओपी वैष्णव कॉलेज फॉर वुमेन (चेन्नई) 11.12 मीटर; 3. सक्ति एल – एमओपी वैष्णव कॉलेज फॉर वुमेन (चेन्नई) 10.92 मीटर.

ट्रिपल जंप : 1. अकिला आर – एसआरएम यूनिवर्सिटी कट्टाकंकलाथुर (चेन्नई) 12.21 मीटर; 2. ऐश्वर्या आर – एमओपी वैष्णव कॉलेज फॉर वुमेन (चेन्नई) 12.07 मीटर; 3. सुपा परवीन – चारचंद्र कॉलेज (कोलकाता) 11: 87 मीटर.

कॉलेज ब्वॉयज :

100 मीटर : 1. अमलान बोरगोहेन – अविनाश कॉलेज ऑफ कॉमर्स (हैदराबाद) 10.88; 2. प्रवीण कुमार – पीएसजी कॉलेज (चेन्नई) 10.85; 3. ऋषवंत एस – लोयोला कॉलेज (चेन्नई) 10.88.

800 मीटर : 1. देवयाह टीएच – अल अमीन कॉलेज (बेंगलुरू) 1:53.89; 2. नितिन त्यागी – किरोड़ीमल कॉलेज (दिल्ली) 1:54.59; 3. दिलीप नायक – चितालो मोह विद्यालय (भुवनेश्वर) 1:55.97.

ट्रिपल जंप : 1. अरविंथ ई – डीजी वैष्णव कॉलेज (चेन्नई) 15.91 मीटर; 2. तुषार चित्बर-रामानुजन कॉलेज (दिल्ली) 14.77 मीटर; 3. शुभम पाटेकर – नागिंदस खंडवाला कॉलेज, मालद (मुंबई) 14.63 मीटर।

सीनियर ब्वॉयज :

400 मीटर : 1. करणप्रीत सिंह – बुद्ध दल पब्लिक स्कूल (पटियाला) 49.57; 2. राजू सरोज – गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज (लखनऊ) 50.47; 3. प्रणव वीएस – एनसीएल बॉयज एचएससी (चेन्नई) 50.68.

5000 मीटर : 1. सतीश कुमार – कॉपोर्टेशन एचएसएस, राथिनपुरी (चेन्नई) 15:51.4; 2. तुषार दहिया – आर्मी पब्लिक स्कूल, धौला कुआं (दिल्ली) 15: 59.6; 3. वैभव पाटिल- अल अमीन पीयू कॉलेज (बेंगलुरु) 16: 06.8.

लंबी कूद : 1. श्रीराम वी – एनएलसी एचएससी (चेन्नई) 6.99 मीटर; 2. हरेश राम – वेलम्मल मैट्रिक एचसीएस, तेनी (चेन्नई) 6.74 मीटर; 3. जेगाथेसन एम – खजमियन एचसीएस (चेन्नई) 6.57 मीटर।

सीनियर गर्ल्स :

400 मीटर : 1. अर्पिथा बंगारप्पा – गवर्नमेंट प्री यूनिवर्सिटी कॉलेज (बेंगलुरु) 58.30; 2. विषुर्था सी – जीआरडी सीपीएफ मैट्रिकुलेशन एचएससी 59.52; 3. डोनथू लक्ष्मी – तेलंगाना स्टेट स्पोर्ट्स स्कूल (हैदराबाद) 59.92.

5000 मीटर: 1. काजल शर्मा – नारी शिक्षा निकेतन कॉलेज (लखनऊ) 19: 44.57; 2. ताजमिरा खटुन – संग्रामपुर बीकेएसी संस्थान (कोलकाता) 21: 21.22; 3. संचीता मंडल- बागती शिब चंद्र बनर्जी गर्ल्स एचएस (कोलकाता) 21: 33.79.

लांग जंप: 1. दीपिका एस- लेडी शिवस्वामी अययार गर्ल्स एचएसएस (चेन्नई) 5.34 मीटर; 2. बेबी खटुन – बिरोही नेताजी विद्याभवन (कोलकाता) 5.18 मीटर; 3. कवाना गोपाल – सरकारी प्री यूनिवर्सिटी कॉलेज (बेंगलुरू) 5.12 मीटर।

जूनियर ब्वॉयज :

200 एम: 1. रविंद्र पासवान – भारतीय इंटर कॉलेज (लखनऊ) 22.57; 2. मलिक महत- गवर्मेंट स्पोर्ट्स हाई स्कूल (बेंगलुरू) 22.9 4; 3. वरुण एसबी – गवर्मेंट स्पोटर्स हाई स्कूल।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

Share this story

Tags