Samachar Nama
×

जानिए सेब खाने से किन रोगों में मिलता है फायदा

हाल ही में हुए शोध के बाद वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि सेब एकमात्र ऐसा फल है जो कई रोगों से बचाकर रखता है।इसके बारे में विशेषज्ञ बताते है कि दरअसल, सेब में फाइबर होता है जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है। सेब खाने से अल्जाइमर से लेकर कैंसर व ट्यूमर तक की बीमारी नहीं होती है।
जानिए सेब खाने से किन रोगों में मिलता है फायदा

जयपुर। डॉक्टर हमेशा बीमार व्यक्तियों को फलों के सेवन की सलाह देते है। लेकिन इन फलों में सबसे ज्याद सेब के सेवन की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या आप जानते है कि ​डॉक्टर सेब को ही ज्यादा अहमियत क्यो देते हैं। इसके बारे में विशेषज्ञ बताते है कि दरअसल, सेब में फाइबर होता है जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है।जानिए सेब खाने से किन रोगों में मिलता है फायदा सेब खाने से अल्जाइमर से लेकर कैंसर व ट्यूमर तक की बीमारी नहीं होती है। कई शोधों में इन बातों का दावा किया गया है। सेब हार्ट की बीमारी से लेकर मांसपेशियों तक की बीमारी में लाभकारी होता है। इन शोधों में इस बात की भी पुष्टि की गई है कि सेब खाने से अल्जाइमर की बीमारी का खतरा भी कम हो जाता है।जानिए सेब खाने से किन रोगों में मिलता है फायदा यही नहीं सेब का जूस दिमाग के स्वास्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। अमेरिका के कैंसर रिसर्च के वैज्ञानिकों ने यह दावा किया है कि सेब खाने से पैनक्रियाज कैंसर का खतरा कम होता है। इसमें कहा गया है कि सेब खाने से अग्नाशय के कैंसर का खतरा 23 फीसदी तक कम होता है।जानिए सेब खाने से किन रोगों में मिलता है फायदा इसके अलावा, इस फल को खाने से ट्यूमर का खतरा भी कम होता है। सेब में फाइबर की प्रयुक्त मात्रा होने के कारण मांसपेशियों से जुड़ी बीमारी नहीं होती है। इसी के साथ ही पार्किंसंस रोग का खतरा कम होता है। सेब खाने से दांत स्वस्थ रहते हैं। जानिए सेब खाने से किन रोगों में मिलता है फायदामुंह में लार बनती है जो दातों को बैक्टिरिया की समस्या से बचाती है। इतना ही नहीं सेब खाने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है और कब्ज दूर होती है। सेब में मौजूद फाइबर खाने को अच्छी तरह से पचाते हैं। यह भी कहा जाता है कि सेब खाने से डायरिया और पेट में दर्द नहीं होता है।

हाल ही में हुए शोध के बाद वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि सेब एकमात्र ऐसा फल है जो कई रोगों से बचाकर रखता है।इसके बारे में विशेषज्ञ बताते है कि दरअसल, सेब में फाइबर होता है जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है। सेब खाने से अल्जाइमर से लेकर कैंसर व ट्यूमर तक की बीमारी नहीं होती है। जानिए सेब खाने से किन रोगों में मिलता है फायदा

Share this story