Samachar Nama
×

खेलों के साथ आम जीवन में भी वार्मिंग-अप करने के है बहुत फायदेमंद

अक्सर देखा जाता है खिलाडी खेल शुरु करने से पहले वार्मिंग-अप जरूर करते हैं। चाहे वो क्रिकेट हो, हॉकी हो या फ्र लंबी रेस, हर खिलाडी वार्मिंग-अप के बिना खेल नहीं खेलते। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि खेल से पहले दौड़ लगाने, जोगिंग करने या एक्सरसाइज करने से हमारे शरीर की मांसपेशियां गर्म हो
खेलों के साथ आम जीवन में भी वार्मिंग-अप करने के है बहुत फायदेमंद

अक्सर देखा जाता है खिलाडी खेल शुरु करने से पहले वार्मिंग-अप जरूर करते हैं। चाहे वो क्रिकेट हो, हॉकी हो या फ्र लंबी रेस, हर खिलाडी वार्मिंग-अप के बिना खेल नहीं खेलते। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि खेल से पहले दौड़ लगाने, जोगिंग करने या एक्सरसाइज करने से हमारे शरीर की मांसपेशियां गर्म हो जाती है। विशेषज्ञों की मानें तो, किसी भी खेल से पहले वार्म करना बहुत जरुरी है। इससे न सिर्फ शरीर में लचीलापन आता है बल्कि प्रदर्शन में भी सुधार होता है। इसलिए विशेषज्ञों की राय पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं आम जीवन में भी वार्मिंग अप के फायदे-

  • प्रोफेशनल खिलाडियों के अलावा पार्क और ग्राउंड में आम खेल खेलने वालों के लिए यह बहुत फायदेमंद होता हैं। इससे खेल के प्रति आपकी ऊर्जा बड जाती है।
  • वार्म-अप करने से शरीर का तापमान बढने लगता है जिससे आपकी मांस-पेशियों में लचीलापन आता है। साथ ही रोजाना वार्म-अप करने से मांसपेशियों में खिचाव का खतरा भी कम हो जाता है।
  • वार्म-अप करने से खिलाडियों का मेटाबोलिक रेट बढ़ जाता है जिससे खिलाडियों के शरीर में एनर्जी लेवल का विकास होता है और परफोर्मेंस पहले से भी बेहतर हो जाती है।
  • कई खिलाडी खेल से पहले तनाव में होते हैं लेकिन इससे निजात पाने के लिए वार्मिंग-अप शरीर में ऊर्जा का संचार करता है साथ ही रक्त का बहाव बढ़ देता है जिससे तनाव में कमी आती है।
  • नियमित वार्मिंग-अप करने से लैक्टिक एसिड की मात्रा घट जाती है। बता दें कि लैक्टिक एसिड घटने से थकान बाद हाथ पैरो में दर्द की समस्या पैदी नहीं होती।
  • लगातर वार्म-अप करने से आपके शरीर जकडन कम हो जाती है जिससे मांसपेशियां भी ढीली हो जाती है। ऐसा होना चोट लगने की संभावना को घटा देता है।

Share this story