Samachar Nama
×

रेडमी 7 स्मार्टफोन को जल्द लाँच किया जा सकता है

एक खबर से पता चला है कि रेडमी अपने आने वाले स्मार्टफोन रेडमी 7 पर काम कर रही हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इस फोन को जल्द लाँच किया जा सकता हैं। यह फोन बजट फोन होगा और इसे चीन में लाँच किया जा सकता हैं। आपको जानकारी के लिए बता

एक खबर से पता चला है कि रेडमी अपने आने वाले स्मार्टफोन रेडमी 7 पर काम कर रही हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इस फोन को जल्द लाँच किया जा सकता हैं। यह फोन बजट फोन होगा और इसे चीन में लाँच किया जा सकता हैं। आपको जानकारी के लिए बता दे कि इस सीरिज को हाल ही में 3सी सर्टिफिकेशन मिला था। इसके अलावा रेडमी नोट 7 प्रो के बारे में भी कई लीक सामने आ चुके हैं। कथित तौर पर रेडमी 7 स्मार्टफोन को सीसीसी सर्टिफिकेशन मिला हैं। इस फोन के बारे में ज्यादा जानकारी तो फोन के लाँच होने के बाद से ही पता चलेगी। 

इसी फोन को सिंगापुर के IMDA पर लिस्ट किया गया है वही दुसरी तरफ ताइवान के NCC पर भी इस फोन को लिस्ट किया गया है। आपको जानकारी के लिए बता दे कि इस सर्टिफिकेशन की जानकारी सबसे पहले MySmartPrice ने दी हैं। इससे खुलासा हुआ है कि इस फोन के सारे वेरिएंट 10 वाॅट चार्ज के साथ आयेंगे। इस सर्टिफिकेशन में तीन अलग अलग माॅडल नंबर दिए गए है जो एम1810एफ6एलई, एम1810एफ6एलसी, व एम1810एफ6एलटी हैं। इस  सर्टिफिकेशन से चीन में लाँच किए जाने की उम्मीद बढ़ गई हैं। 

इस फोन को ग्लोबल बाजार में भी लाँच किया जा सकता हैं। इस फोन को लेकर अभी तक कोई ज्यादा जानकारी सामने नही आई है कि इस फोन की कीमत क्या होगी व इस फोन को कब लाँच किया जायेगा। यह फोन रेडमी 6 से अच्छा हो सकता हैं। ये सारी बाते लीक पर आधारित हैं।  रेडमी 7 स्मार्टफोन को जल्द लाँच किया जा सकता है

Share this story