Samachar Nama
×

गणपति का शुभ आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पढें इस आरती को

जयपुर। हिंदू धर्म में भगवान गणेश की पूजा का शुभ दिन बुधवार को माना जाता हैं। शास्त्रों में भगवान गणेश को गौरी पुत्र माना जाता है। साथ ही भगवान गणेश की पूजा सबसे पहले की जाती है। भगवान गणेश को सभी देवी-देवताओं में प्रथम पूज्य देव माना गया है। भगवान गणेश की पूजा करने से
गणपति का शुभ आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पढें इस आरती को

जयपुर। हिंदू धर्म में भगवान गणेश की पूजा का शुभ दिन बुधवार को माना जाता हैं। शास्त्रों में भगवान गणेश को गौरी पुत्र माना जाता है। साथ ही भगवान गणेश की पूजा सबसे पहले की जाती है। भगवान गणेश को सभी देवी-देवताओं में प्रथम पूज्य देव माना गया है।

भगवान गणेश की पूजा करने से सारे विघ्नों का हरण होता है। इनकी  पूजा करने से बुद्धि के साथ ही समृद्धी का भी  आशीर्वाद मिलता है। आज हम इस लेख में तुलसीदास जी के दवारा लिखी विनय पत्रिका से गणेश स्तुति को लेकर आएं है इसको गाने से गणपति का शुभ आशीर्वाद प्राप्त होगा।

गणपति का शुभ आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पढें इस आरती को

स्तुति :
गाइये गनपति जगबंदन।
संकर-सुवन भवानी नंदन ॥ 1 ॥
गाइये गनपति जगबंदन।

सिद्धि-सदन, गज बदन, बिनायक।
कृपा-सिंधु, सुंदर सब-लायक ॥ 2 ॥
गाइये गनपति जगबंदन।

मोदक-प्रिय, मुद-मंगल-दाता।
बिद्या-बारिधि, बुद्धि बिधाता ॥ 3 ॥
गाइये गनपति जगबंदन।

मांगत तुलसिदास कर जोरे।
बसहिं रामसिय मानस मोरे ॥ 4 ॥
गाइये गनपति जगबंदन।

 

Share this story