रिसेप्शन के लिए बेंगलुरू पहुंचे दीपवीर, घर पहुंचने के बाद परिवार के साथ बालकनी में दिए पोज
बॉलीवुड के मशहूर और चर्चित कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14 और 15 नवंबर को एक दूसरे से हमेशा का बंधन जोड़ लिया है। जी हां दोनों ने शादी कर ली है। शादी के बाद से लगातार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को लेकर खबरें आ रही हैं। दोनों की शादी इटली के लेक कोमा में संपन्न हुई। बीते दिनों ही दोनों मुंबई आ गए थे। मुंबई के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 21 नंवबर को बेंगलूरू पहुंच गए हैं। आपको बता दें कि यहां पर दीपवीर अपनी वेडिंग रिसेप्शन पार्टी देने वाले हैं। दोनों ही सुपरस्टार्स को बीते मंगलवार की सुबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। यहां से न्यूलीवेड कपल बेंगलुरू रवाना हो गए। जैसे ही दामाद बनकर रणवीर सिंह दीपिका के साथ उनके होमटाउन पहुंचे, तो यहां पर उनके फैंस ने उनका जबरदस्त तरीके से वेलकम किया। वैसे आपको बता दें कि जब दीपिका पादुकोण शादी के बाद मुंबई एयरपोर्ट पहुंची थी तो फोटोग्राफर्स ने उनको भाभीजी कहकर बुलाया था, ये सुनकर दीपिका पादुकोण के चेहरे पर हंसी साफ नजर आ रही थी। बेंगलूरू एयरपोर्ट पर दोनों ने अपने फैंस को हाथ हिलाकर धन्यवाद कहा था। शादी के बाद रणवीर सिंह पहली बार दीपिका पादुकोण के साथ अपने ससुराल पहुंचे हैं। इस खास मौके के लिए दीपिका पादुकोण की फैमिली भी उनके स्वागत के लिए तैयार हैं। इसके बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की दूसरी वेडिंग रिसेप्शन मुंबई में 28 नवंबर को होने वाली हैं। आपको बता दें कि दोनों की शादी कोंकणी और सिंधी रीति रिवाज से साथ संपन्न हुई थी।