National Organ Donation Day: दिवंगत पिता ऋषि कपूर के नक्शे कदम पर चल पड़े है रणबीर कपूर, किया ये बड़ा ऐलान
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर ने इसी साल की शुरूआत में अपने पिता दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर को कैंसर की बीमारी की वजह से खो दिया था। अपने पिता के जाने के बाद आज भी रणबीर कपूर उनको याद करते है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रणबीर कपूर ने एक प्रण लिया था। बता दें कि अमर गांधी फाउंडेशन की ओर से आयोजित ईवेंट में अभिनेता ने काफी समय पहले ही ऋषि कपूर ने ऐलान कर दिया था कि वो अंग दान करेंगे इसके लिए उन्होंने शपथ भी ली थी। अब आज राष्ट्रीय अंग दान दिवस के रूप में मनाया जाता है। रणबीर कपूर भी अपने पिता की तरह ही अंग दान करने का फैसला किया था। उन्होंने कहा था कि, मैं अंग दान करने की शपथ लेता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि इस तरह से एक या दो लोगों के जीवन में बदलाव आ सकेगा, और यह आगे भी जारी रहेगा। यहां पर सबसे बड़ी बात ये भी है कि अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी इस मौके पर अपनी बात कही है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के बारे में लोगों को जागरूक बनाना बहुत जरूरी है। अमर गांधी फाउंडेशन के साथ कई और संस्थाएं लोगों को अंग दान के प्रति जागरुक बना रही हैं। आपकी जानकारी के लिए बता देें कि बॉलीवुड के और भी कई कलाकार है। जिसमे अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय और प्रियंका चोपड़ा जैसे कलाकारों का नाम शामिल है जिन्होंने अपने अंग दान किए है। अगर हम बात करें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की तो ये दोनों एक साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की इस फिल्म का काम पिछले दो साल से चल रहा है। जिसमे उनके अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय जैसे कलाकार भी नजर आने वाले है। इसका निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे है। हो सकता है कि ये फिल्म अब अगले साल सिनेमा हॉल में रिलीज हो। क्योंकि इसका पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी बाकी है। पहले ये फिल्म साल 2020 के 4 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी।
Prabhas Adipurush: प्रभास और सैफ की आदिपुरूष में हुई इस अभिनेत्री की एंट्री, निभाएंगी सीता का किरदार