Ranbir Kapoor-Alia Bhatt: नए घर में लेडी लव आलिया के साथ रह सकते हैं रणबीर कपूर, आ रही ऐसी खबरें
बॉलीवुड गलियारें में अक्सर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के रिश्ते को लेकर कोई ना कोई खबरें सामने आती रहती है। इन दोनों ने कुछ समय पहले ही अपने रिश्ते को कंफर्म किया है। इसके बाद से अब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के चाहने वालेे जानना चाहते हैं कि ये दोनों जल्द ही शादी कर लें। दोनों की शादी को लेकर अक्सर कोई ना कोई खबरें सामने आती रहती है। अब इसी बीच आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को मुंबई में उनके नए घर पर स्पॉट किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रणबीर कपूर अपनी गर्लफ्रेंड आलिया के साथ अपने घर की साइट पर पहुंचे है। जहां पर पिछले काफी समय से कन्ट्रक्शन का काम चल रहा है। ऐसे में इन दोनों को साइट पर स्पॉट किया गया है। खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर अपने घर में आलिया भट्ट की तस्वीरों का कोलाज बनाकर वॉल पर लगाने वाले है। खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि जब ये खबर बनकर तैयार हो जाएगा तो इसमे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ रहेंगे। बता दें कि अभिनेत्री आलिया भट्ट ने वास्तुल पाली हिल कॉम्प्लेक्स में 5वें फ्लोर पर एक नया घर लिया है। जिसकी कीमत 32 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बता दें कि ये अपार्टमेंट कपूर फैमिली के घर कृष्णा राज के काफी करीब है। ऐसे में आलिया जब चाहे रणबीर कपूर के घर पहुंच सकती है। अगर हम बात करें आलिया और रणबीर कपूर के काम की तो ये दोनों आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाले है। जिसमे उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र जैसी शामिल है। फिल्म में आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय जैसे कलाकार नजर आने वाले है। इसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है।