Samachar Nama
×

रणबीर कपूर ने पिता ऋषि कपूर को लेकर कर दिया ये बड़ा खुलासा

बीते दिन यानी रविवार को पूरी दुनिया में फादर्स डे मनाया गया। इस खास मौको को जाहिर सी बात है कि बॉलीवुड सेलेेब्स ने भी मनाया है। सभी ने इसे अपने अपने अंदाज में मनाया। वहीं अभिनेता रणबीर कपूर ने भी अपने पिता ऋषि कपूर को फादर्स डे विश किया। रणबीर कपूर ने सोशल मीडिया
रणबीर कपूर ने पिता ऋषि कपूर को लेकर कर दिया ये बड़ा खुलासा

बीते दिन यानी रविवार को पूरी दुनिया में फादर्स डे मनाया गया। इस खास मौको को जाहिर सी बात है कि बॉलीवुड सेलेेब्स ने भी मनाया है। सभी ने इसे अपने अपने अंदाज में मनाया। वहीं अभिनेता रणबीर कपूर ने भी अपने पिता ऋषि कपूर को फादर्स डे विश किया। रणबीर कपूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर अपना अकाउंट वैरिफाई कराया है। उन्होंने अपने रियल पिता से लेकर रील पिता परेश रावल को फादर्स डे की बधाई दी है। रणबीर कपूर ने पिता ऋषि कपूर को लेकर कर दिया ये बड़ा खुलासाजादू की झप्पी हैशटैग के जरिए रणबीर कपूर ने फादर्स डे से जुड़ी यादें और तस्वीरें साझा की है। इतना ही नहीं रणबीर ने यह भी माना कि वह अपने पिता से बेहद डरते हैंं। रविवार को रणबीर कपूर अपने फैंस से सोशल मीडिया के जरिए जुड़े। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस के कुछ सवालों का जवाब भी दिया।रणबीर कपूर ने पिता ऋषि कपूर को लेकर कर दिया ये बड़ा खुलासा

जब एक यूजर ने रणबीर कपूर से पूछा कि, क्या कभी पिता से झगड़ा हुआ है? आपने उन्हें कैसे शांत कराया और माफी मांगी? इसके जवाब में रणबीर लिखते हैं, मैं अपने डेड से बेहद डरता हूं। यहां तक मैं उनकी आंखों का रंग भी नहीं जानता, क्योंकि कभी मैंने उनकी आंखों में आंखे डालकर बात नहीं की है। रणबीर कपूर ने अपने पिता के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर की। साथ ही अपनी आने वाली फिल्म संजू का प्रोमो भी रिलीज किया है।

रणबीर कपूर ने पिता ऋषि कपूर को लेकर कर दिया ये बड़ा खुलासा

रणबीर कपूर पिछले काफी दिनों से अपनी आने वाली फिल्म संजू को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर और टीजर ने हंगामा मचा दिया। अब दर्शकों को इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा मनीषा कोइराला, परेश रावल, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा और सोनम कपूर जैसे कलाकार हैं। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित संजू फिल्म 29 जून 2018 को रिलीज होगी। रणबीर कपूर ने पिता ऋषि कपूर को लेकर कर दिया ये बड़ा खुलासा

Share this story