Samachar Nama
×

रिद्धिमा के जन्मदिन पर डांस करते दिखे Ranbir, Alia, Kareena

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और अभिनेत्री नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने बीती रात मुंबई में अपना 40वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर नीतू के घर पर कई सितारों ने शिरकत कीं, जिनमें करीना कपूर खान, उनके पति सैफ अली खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और करिश्मा कपूर शामिल रहे। रिद्धिमा ने
रिद्धिमा के जन्मदिन पर डांस करते दिखे Ranbir, Alia, Kareena

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और अभिनेत्री नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने बीती रात मुंबई में अपना 40वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर नीतू के घर पर कई सितारों ने शिरकत कीं, जिनमें करीना कपूर खान, उनके पति सैफ अली खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और करिश्मा कपूर शामिल रहे।

रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें व वीडियोज साझा किए।

इनमें से एक में उनके भाई रणबीर और आलिया सदाबहार गीत ‘आप जैसा कोई’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं, जो साल 1980 में आई सुपरहिट फिल्म ‘कुर्बानी’ का गाना है। वीडियो में रिद्धिमा के पति भरत कपूर, मां नीतू कपूर संग कई रिश्तेदार भी कदम थिरकाते दिख रहे हैं।

करीना ने रिद्धिमा को जन्मदिन की बधाई देने के लिए एक पुरानी तस्वीर भी साझा कीं, जिसमें करीना, करिश्मा और रिद्धिमा अपने दादा राज कपूर की गोद में बैठी नजर आ रही हैं।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

Share this story