Samachar Nama
×

Rana Sanga: आज ही के दिन हुआ था राणा सांगा का जन्म

महाराणा संग्राम सिंह एक उग्र राजपूत राजा थे जो अपने साहस के लिए जाने जाते थे। राणा राजपूतो के सिसोदिया वंश के थे और उनका जन्म 12 अप्रैल 1482 को हुआ था। राणा के जीवन से जुड़े कुछ महत्त्वपूर्ण तथ्य महाराणा संग्राम सिंह, जो की राणा साँगा के नाम से भी लोकप्रिय है, राणा कुंभा
Rana Sanga: आज ही के दिन हुआ था राणा सांगा का जन्म

महाराणा संग्राम सिंह एक उग्र राजपूत राजा थे जो अपने साहस के लिए जाने जाते थे। राणा राजपूतो के सिसोदिया वंश के थे और उनका जन्म 12 अप्रैल 1482 को हुआ था।

राणा के जीवन से जुड़े कुछ महत्त्वपूर्ण तथ्य

  • महाराणा संग्राम सिंह, जो की राणा साँगा के नाम से भी लोकप्रिय है, राणा कुंभा के पोते और राणा रायमल के पुत्र थे
  • वह अपने भाइयों के साथ उत्तराधिकार की लड़ाई के बाद 1508 में मेवाड़ के राजा बने और उन्होंने 1528 यानी की 20 सालो तक शासन किया
  • वह मध्यकालीन भारत के अंतिम शासक थे, जिन्होंने कई राजपूत राज्यों को खड़ा किया, और एक हाथ, एक आंख खोने के बावजूद विदेशी आक्रमणकारियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। राणा के शरीर पर 80 से भी अधिक घाव थे।

Rana Sanga: आज ही के दिन हुआ था राणा सांगा का जन्म

खतोली का युद्ध

यह 1518 में इब्राहिम लोदी के खिलाफ लड़ा गया था। दोनों सेनाएं हरवती (हरौती) की सीमाओं पर खतोली गांव के पास मिलीं। पांच घंटे की लड़ाई के बाद सुल्तान की सेना ने हार मान ली छोड़ दी और युद्ध का मैदान छोड़ दिया। राणा साँगा ने एक कैदी के रूप में एक लोदी के राजकुमार को पकड़ लिया और कुछ फिरौती के भुगतान के कुछ दिनों बाद उसे रिहा कर दिया। इस लड़ाई के दौरान राणा का एक हाथ कट गया था और एक तीर के लगने के वजह से उनकी एक आँख चली गयी थी।Rana Sanga: आज ही के दिन हुआ था राणा सांगा का जन्म

खानवा का युद्ध

इसे पानीपत के युद्ध के बाद दूसरी सबसे अहम लड़ाई मानी जाती है।  इस लड़ाई में राणा ने अन्य राजपूत राजाओ को इक्क्ठा किया और बाबर से युद्ध किया। ये युद्ध काफी लम्बा चला, लेकिन अंत में राजपूतो की हार हुई। राण की इसके बाद साल 1958 में 30 जनवरी को मृत्यु हो गयी।  माना जाता है की उनके भोजन में उन्ही के रसोइयों द्वारा जहर मिला दिया गया था।Rana Sanga: आज ही के दिन हुआ था राणा सांगा का जन्म

हालाँकि बावजूद इसके राणा सांगा ने महाराणा प्रताप जैसे कई राजाओ को मुघलो के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित किया और उनका नाम आज भी इतिहास में अमर है।

Rana Sanga: आज ही के दिन हुआ था राणा सांगा का जन्म

Share this story