Samachar Nama
×

Farmers Protest: राकेश टिकैत ने किसान आंदोलन को चलाने के लिए दिया नया फार्मूला….

कृषि कानूनों पर केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच अब तक 11 राउंड की वार्ता हो चुकी है। लेकिन दोनों पक्षों के बीच अब बातचीत आगे बढ़ती दिखाई नहीं दे रही है। दोनों ही पक्ष अपनी-अपनी दलीलों पर अड़े हुए हैं। इस बीच किसानों के आंदोलन को विपक्ष का भी समर्थन मिला है। गणंतत्र
Farmers Protest: राकेश टिकैत ने किसान आंदोलन को चलाने के लिए दिया नया फार्मूला….

कृषि कानूनों पर केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच अब तक 11 राउंड की वार्ता हो चुकी है। लेकिन दोनों पक्षों के बीच अब बातचीत आगे बढ़ती दिखाई नहीं दे रही है। दोनों ही पक्ष अपनी-अपनी दलीलों पर अड़े हुए हैं। इस बीच किसानों के आंदोलन को विपक्ष का भी समर्थन मिला है। गणंतत्र दिवस को दिल्ली में ट्रैक्टर रैली हिंसा के बाद राकेश टिकैत के आंसुओं ने आंदोलन को नई ऊर्जा दी। इसके बाद से कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के नेता खुलकर किसान आंदोन के समर्थन में आ गए।

Farmers Protest: राकेश टिकैत ने किसान आंदोलन को चलाने के लिए दिया नया फार्मूला….किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि बैरिकेडिंग तोड़ना सीख लो ट्रैक्टर किसान का टैंक है। उन्होंने कहा जब तक आप बैरिकेडिंग तोडककर आगे नहीं बढ़ोगे तो आप दिल्ली तक आंदोलन नहीं सर सकते हो। बैरिकेडिंग तोड़ना ही आंदोलन का हिस्सा है। टिकैत ने बुधवार को कहा कि किसानों को आंदोलन करने पड़ेंगे। किसानों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने नया फॉर्मूला दिया है। उन्होंने कहा कि ये दिन के लुटेरे हैं भगाना पड़ेगा, अनाज लेकर अब दिल्ली जाना होगा। टिकैत ने किसानों से अनाज ट्रैक्टर में भरकर दिल्ली चलने की अपील की है। गांव-गांव में कमेटियां बनानी पड़ेंगी। ये आंदोलन सफल होगा।

Farmers Protest: राकेश टिकैत ने किसान आंदोलन को चलाने के लिए दिया नया फार्मूला….

बता दें कि किसान तीनों नए कृषि कानूनों को रद्द करने और एमएसपी के लिए कानून बनाने की केंद्र सरकार से मांग कर रहे हैं लेकिन केंद्र इन कानूनों को रद्द करने के बजाय संशोधन करने को राजी है। यह किसानो को मंजूर नहीं है। दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के विरोध में किसान डटे हुए हैं।

Share this story