Samachar Nama
×

राज्यसभा सांसद अमर सिंह का सिंगापुर में निधन, 64 साल की उम्र में छोड़ी दुनिया

भारतीय राजनीति के बड़े चेहरे और राज्यसभा सांसद अमर सिंह का 64 साल की उम्र में निधन हो गया है। लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। सिंगापुर के एक अस्पताल में उन्होंने आखिर सांस ली है। बताया जा रहा है कि काफी समय से वो बीमार चल रहे थे। उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी
राज्यसभा सांसद अमर सिंह का सिंगापुर में निधन, 64 साल की उम्र में छोड़ी दुनिया

भारतीय राजनीति के बड़े चेहरे और राज्यसभा सांसद अमर सिंह का 64 साल की उम्र में निधन हो गया है। लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। सिंगापुर के एक अस्पताल में उन्होंने आखिर सांस ली है। बताया जा रहा है कि काफी समय से वो बीमार चल रहे थे। उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था लेकिन पिछेल डेढ़ महीने से आईसीयू में भर्ती थे।

राज्यसभा सांसद अमर सिंह का सिंगापुर में निधन, 64 साल की उम्र में छोड़ी दुनिया

5 जुलाई 2016 को अमर सिंह ने राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण की थी। उत्तर प्रदेश की राजनीति मे उनका दो दशक का सफर रहा। एक दौर में वे समाजवादी पार्टी के प्रभावी नेता थे। मुलायम सिंह यादव का उन्हें बेहद करीबी माना जाता था। हालांकि, वे पार्टी के महासचिव पद पर भी कार्यरत रहे। लेकिन समाजवादी पार्टी की बागड़ोर अखिलेश यादव के हाथ में जाने के बाद उन्हें पार्टी से किनारा करना पड़ा़ था।

राज्यसभा सांसद अमर सिंह का सिंगापुर में निधन, 64 साल की उम्र में छोड़ी दुनिया

6 जनवरी 2010 को अमरिसिंग ने समाजवादी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। सपा से किनारा करने के बाद वे पीएम मोदी और बीजेपी के समर्थन में उतरे थे। 27 जनवरी 1956 को आजमगढ़ के राजपूत परिवार में जन्मे अमर सिंह राजनीति के जाने माने चेहरे थे। अमरसिंह के निधन पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है। राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा कि वरिष्ठ नेता एवं सांसद श्री अमर सिंह के निधन के समाचार से दुखी हूं। सार्वजनिक जीवन के दौरान उनकी सभी दलों से मित्रता रही। उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदानाएं बनी रहेगी।

Read More…
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 31 अगस्त तक रोक, सफर के लिए करना पड़ेगा और इंतजार
अमेरिकी राष्ट्रपति ने TikTok पर दिया बड़ा बयान, कहा-जल्द लग सकता है प्रतिबंध

Share this story