राजकुमार राव ने खुद को लेकर कर दिया ये बड़ा खुलासा, सुनकर पैरों तले खिसक जाएगी जमीन
बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में शामिल नवोदित अभिनेता राजकुमार राव ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया था। राजकुमार राव ने बताया था कि, एक समय था जब उन्हें कोई काम नहीं देता था। उनकी फिल्मों में उनके अभिनय की तारीफ करते नहीं थकते। राजकुमार राव के संघर्ष के दौरान उनको कोई भी काम नहीं देता था लेकिन आज है कि सभी उनकी फिल्मों की तारीफ करते नहीं थकते हैं। हाल ही में आई राजकुमार राव की फिल्म स्त्री ने सिनेमाघरों में काफी ज्यादा कमाई की है। उन्हें कई फिल्मों में रिजेक्ट कर दिया गया। इस रिजेक्शन की सबसे बड़ी वजह उनकी एक्टिंग स्किल में कमी नहीं उनका कॉम्पलेकशन रहा।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राजकुमार राव ने बताया कि, ऐसा कई बार हुआ जब मुझे गोरा रंग और मसल्स बॉडी नहीं होने की वजह से मूवी में कास्ट नहीं किया गया। बरेली की बर्फी में अपने लुक से सबको हैरान कर देने वाले राजकुमार ने बताया कि, पहले का वक्त बहुत स्ट्रगल वाला था। मैंने शुरुआती दौर में मुंबई में सौ से ज्यादा ऑडिशन दिए, यहां गुजारा करने के लिए कई एड फिल्में की। रोजाना मुंबई हजारों लोग सपनों की नगरी मुंबई आते हैं ऐसे में यहां अपनी जगह बनाना आसान नहीं होता है।
इसी दौरान राव ने कास्टिंग काउच पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि, इन चीजों से सामना होता ही है, लेकिन सबसे जरूरी है आप गलत होने पर अपनी आवाज उठाएं।