Samachar Nama
×

पायलट पर एक्शन के बाद सियासत तेज, सोनिया से मिलने पहुंची प्रियंका गांधी

राजस्थान में जारी सियासी खींचतान में मंगलवार को बड़ा उलटभेर हुआ है। कांग्रेस पार्टी ने सचिन पायलट और उसके समर्थिक विधायकों पर एक्सशन लिया है। सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री पद और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के पद से हटा दिया है। साथ ही सचिन पायलट के समर्थन वाले मंत्रियों को भी हटा दिया है। इसके साथ राजनीति
पायलट पर एक्शन के बाद सियासत तेज, सोनिया से मिलने पहुंची प्रियंका गांधी

राजस्थान में जारी सियासी खींचतान में मंगलवार को बड़ा उलटभेर हुआ है। कांग्रेस पार्टी ने सचिन पायलट और उसके समर्थिक विधायकों पर एक्सशन लिया है। सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री पद और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के पद से हटा दिया है। साथ ही सचिन पायलट के समर्थन वाले मंत्रियों को भी हटा दिया है। इसके साथ राजनीति के जादूगर अशोक गहलोत एक बार फिर से बाजी मार गए हैं।

पायलट पर एक्शन के बाद सियासत तेज, सोनिया से मिलने पहुंची प्रियंका गांधी

सचिन पायलट कल अपना बयान जारी कर सकते हैं। पिछले तीन दिन से उन्होंने चुप्पी साधी हुई है। आज उन्होंने एक्शन के बाद एक ट्वीट किया है। इसमें लिखा है कि सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं।

राजस्थान की सियायी उठापठक के बीच पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से  मिलने पहुंची है। पायलट पर एक्शन के बाद इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। वहीं सीएम अशोक गहलतो राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की।

पायलट पर एक्शन के बाद सियासत तेज, सोनिया से मिलने पहुंची प्रियंका गांधी

विधायक दल की बैठक खत्म होने के बाद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सचिन पायलट और उनके साथी बीजेपी की साजिश में फंस गए हैं। मुझे खेद है कि ये लोग राजस्थान कांग्रेस सरकार को गिराने की साजिश रच रहे हैं। इसके चलते कांग्रेस ने फैसला लिया है कि गोविंद सिंह को राजस्थान का नया अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है। पायलट को उनके पद स मुक्त कर दिया है। विश्वेंद्र सिंह और रमेश मीणा को भी मंत्री पद से हटाया गया है।

इस बैठक में कांग्रेस और निर्दलीय कुल 102 विधायक पहुंचे हैं। उन्होंने एकमत से मांग की थी कि सचिन पायलट और उनके समर्थित विधायकों को पार्टी से निकाल दें।

Read More…
पश्चिम बंगाल में बीजेपी विधायक की मौत पर बवाल, 12 घंटे बंद का ऐलान
LAC tension: सीमा विवाद पर भारत-चीन के बीच सैन्य स्तर की चौथी वार्ता आज

Share this story