Samachar Nama
×

Rahul, Priyanka गुरुवार को जाएंगे हाथरस

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता के परिवार से मिलने उत्तर प्रदेश के हाथरस जाएंगे। हाथरस में पुलिस द्वारा रात में ही उसका अंतिम संस्कार कर देने के कारण जमकर आक्रोश फैल गया था। पार्टी सूत्रों ने कहा कि उप्र सरकार से यात्रा की अनुमति मांगी गई
Rahul, Priyanka गुरुवार को जाएंगे हाथरस

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता के परिवार से मिलने उत्तर प्रदेश के हाथरस जाएंगे। हाथरस में पुलिस द्वारा रात में ही उसका अंतिम संस्कार कर देने के कारण जमकर आक्रोश फैल गया था। पार्टी सूत्रों ने कहा कि उप्र सरकार से यात्रा की अनुमति मांगी गई है और उनके साथ कांग्रेस के कई नेता भी रहेंगे।

मामले को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया और राहुल गांधी ने दुष्कर्म पीड़िता के पुलिस द्वारा “जबरन दाह संस्कार” करने को “शर्मनाक” करार दिया।

उन्होंने 19 साल की पीड़िता के दाह संस्कार की एक समाचार रिपोर्ट को टैग करते हुए ट्वीट किया, “दलितों पर अत्याचार करना एक शर्मनाक कदम है। हमारी लड़ाई इस घृणित सोच के खिलाफ है।”

इससे पहले पार्टी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से “समय पर कार्रवाई नहीं करने” के लिए इस्तीफे की मांग की थी।

बता दें कि कड़ी सुरक्षा के बीच हाथरस के पैतृक गांव में बुधवार को दलित युवती का अंतिम संस्कार कर दिया गया था।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

Share this story