Samachar Nama
×

देश में ही नहीं विदेशों में भी हो रही राहुल की जय—जयकार

जयपुर। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत सभी पांचों राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजो के बाद कांग्रेस की ख़ुशी का ठिकाना नहीं हैं। लोकसभा चुनाव से पहले सत्ता का सेमीफाइनल कहे जा रहे इन पांच राज्यों के चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को करारी शिकस्त दी है। कांग्रेस की इस जीत ने जहां
राहुल की जय—जयकार
जयपुर। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत सभी पांचों राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजो के बाद कांग्रेस की ख़ुशी का ठिकाना नहीं हैं। लोकसभा चुनाव से पहले सत्ता का सेमीफाइनल कहे जा रहे इन पांच राज्यों के चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को करारी शिकस्त दी है। कांग्रेस की इस जीत ने जहां एक और देश के सभी कांग्रेस प्रेमियों के उत्साह को दुगुना कर दिया हैं , वहीँ इस जीत की ख़ुशी की गूंज विदेशों से भी आ रही हैं।

देश में ही नहीं विदेशों में भी हो रही राहुल की जय—जयकार

कांग्रेस को मिली इसी बड़ी जीत पर इंडियन नेशनल ओवरसीज कांग्रेस के सदस्यों ने मंगलवार को अमेरिका के विभिन्न स्थानों पर अपनी खुशी का इजहार किया व रेस्तरां और घरों में पार्टियां कीं। कॉग्रेस ने जहाँ छत्तीसगढ़ में 68 सीटों के साथ जीत का विजय पताका फहराया वहीँ राजस्थान में कांग्रेस ने भाजपा को पटखनी देते हुए 99 सीटों का आंकड़ा छू लिया। मध्य प्रदेश में जहाँ कांग्रेस 114 सीटों के साथ पहले नंबर पर रही वहीँ तेलंगाना में 22 और मिजोरम में 5 सीटों पर ही सिमट कर रह गयी।

देश में ही नहीं विदेशों में भी हो रही राहुल की जय—जयकार

नतीजों के बाद कांग्रेस साफ़ साफ़ तीन राज्यों – छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। इन तीन राज्यों में मिली जीत को राहुल गाँधी की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा हैं। इसी अवसर पर इंडियन नेशनल ओवरसीज कांग्रेस के नेता सैम पित्रोदा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की शानदार जीत पर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई दी है।

देश में ही नहीं विदेशों में भी हो रही राहुल की जय—जयकार

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अमेरिकी चैप्टर के अध्यक्ष शुद्ध प्रकाश सिंह ने तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत पर भारत में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी सहित अनेक नेताओं को बधाई संदेश भेजे हैं।

देश में ही नहीं विदेशों में भी हो रही राहुल की जय—जयकार

सैम पित्रोदा ने कांग्रेस की जीत और राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा की उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने मित्रों और पार्टी के सदस्यों को कांग्रेस से बांधे रखा। कही उन्होंने कांग्रेस के इस कथन को बाख़ूबी सोशल मीडिया पर प्रचारित किया है, ”हम भाजपा से लड़ेंगे, उनको हराएंगे, पर किसी को भी भारत से मुक्त नहीं करेंगे।”

Share this story