Samachar Nama
×

Tamil Nadu election 2021: राहुल गांधी का तमिलनाडु में रोड शो, तो बदल जाएंगे समीकरण….

हाल में चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी तमिलनाडु दौरे पर हैं। इस बीच सोमवार को उन्होने कन्याकुमारी में रोड शो किया है। राहुल गांधी एक ही अंदाज में लगातार नजर आ रहे हैं।
Tamil Nadu election 2021: राहुल गांधी का तमिलनाडु में रोड शो, तो बदल जाएंगे समीकरण….

हाल में चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी तमिलनाडु दौरे पर हैं। इस बीच सोमवार को उन्होने कन्याकुमारी में रोड शो किया है। राहुल गांधी एक ही अंदाज में लगातार नजर आ रहे हैं। चुनावो से पहले राजनीतिक पार्टिया सियासी समीकरणों को साधने में लगी है।

Tamil Nadu election 2021: राहुल गांधी का तमिलनाडु में रोड शो, तो बदल जाएंगे समीकरण….तमिलनाडु में कांग्रेस और DMK के बीच पेंच फंस गया है। डीएमके इस बार कांग्रेस को ज्यादा सीट देने की मूड में नहीं है। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 41 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। इस बार  DMK कांग्रेस को 25 से अधिक सीट नहीं देना चाहती। इस कारण कांग्रेस डीएमके पर दबाव बनाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ज्यादा से ज्यादा तमिनाडु में रैली कर रहे हैं। 2019 लोकसभा चुनाव के विधान वार आंकड़ों पर नजर डालें तो 134 सीटों पर जीत के साथ करुणानिधि के वारिस डीएमके के स्टलिन सीएम पद के मजबूत दावेदार हैं।

Tamil Nadu election 2021: राहुल गांधी का तमिलनाडु में रोड शो, तो बदल जाएंगे समीकरण….

40 साल में पहली बार तमिलनाडु में जयललिता, करुणानिधि जैसे सितारे नहीं है। वहीं सुपर स्टार रजनीकांत राजनीति से पीछे हट चुके हैं। तमिलनाडु क्षेत्रफल के लिहाज से दसवें नंबर का राज्य है। राज्य की आबादी 8 करोड़ है। आबादी के हिसाब से छठवें स्थान पर हैं। राज्य में कुल 235 विधानसभा सीटे हैं। 60 साल से सत्ता सत्ता द्रविड आंदोलन से निकले नेता अन्नादुरई, AIADMK के एमजी रामचंद्रन, जयललिता और DMK के करुणानिधि के आसपास घूमती रही। फिलहाल AIADMK सत्ता के सिंहासन पर है।

Share this story