Samachar Nama
×

कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली हिंसा ग्रस्त क्षेत्रों का किया दौरा

CAA को लेकर पिछले दिनों दिल्ली के उत्तरी-पूर्वी इलाके में हुई हिंसा अब शांति और अमन की तरफ लौट रही है। हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य चल रहा है। दिल्ली के लोगों का जीवन फिर से पटरी पर लौटता दिखाई दे रहा है। इस बीच कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने निकला।
कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली हिंसा ग्रस्त क्षेत्रों का किया दौरा

CAA को लेकर पिछले दिनों दिल्ली के उत्तरी-पूर्वी इलाके में हुई हिंसा अब शांति और अमन की तरफ लौट रही है। हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य चल रहा है। दिल्ली के लोगों का जीवन फिर से पटरी पर लौटता दिखाई दे रहा है। इस बीच कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने निकला। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी भी इसमें शामिल थे।

कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली हिंसा ग्रस्त क्षेत्रों का किया दौरा

राहुल गांधी ने दिल्ली के उत्तरी पूर्वी के बृजपुरी इलाके में पहुंचकर हालात का जाएजा लिया। प्रतिनिधि मंडल ने स्कूल का दौरा भी किया और दंगों से हुई आगजनी और पथराव के शिकार लोगों से बातचीत भी की। दरअसल दिल्ली पिछले दिनों लगातार तीन दिन तक जल रही थी। उस बीच लोगों की जान जा रही थी। सीएए के विरोध और समर्थन से शुरू हुए विवाद ने दिल्ली की शांति को छिन लिया था।

कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली हिंसा ग्रस्त क्षेत्रों का किया दौरा

स्कूल से बाहर आकर राहुल गांधी ने कहा कि “ये स्कूल है। ये हिंदुस्तान का भविष्य है, जिसे नफरत और हिंसा ने जलाया है। इससे किसी का फायदा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि नफरत और हिंसा लोगों और देश की तरक्की के दुश्मन हैं। राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान को जो बांटा और जलाया जा रहा है इससे भारत माता को कोई फायदा नहीं होने वाला है।“ बता दें कि 24 फऱवरी को भड़की हिंसा कि चिंगारी ने दिल्ली के उत्तरी पूर्वी इलाके को जला दिया था। दिल्ली दंगों में 46 लोगों की मौत हो गई थी। 200 लोग घायल हो गए थे। इस हिंसा में 70 लोगों को गोली लगी थी। ऐसे में देश की राजधनी में दंगे होना सरकार के सामने बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

ये भी पढ़ें-

भारत में कोरोना के 25 केस पॉजिटिव, 16 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

दिल्ली गैंगरेप केस: दोषी पवन की दया याचिका राष्ट्रपति ने की खारीज, हो गया फांसी का रास्ता साफ

CAA को लेकर पिछले दिनों दिल्ली के उत्तरी-पूर्वी इलाके में हुई हिंसा अब शांति और अमन की तरफ लौट रही है। हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य चल रहा है। दिल्ली के लोगों का जीवन फिर से पटरी पर लौटता दिखाई दे रहा है। इस बीच कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने निकला। कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली हिंसा ग्रस्त क्षेत्रों का किया दौरा

Share this story