Samachar Nama
×

राहुल और प्रियंका वाड्रा को पुलिस ने मेरठ जाने से रोका

देशभर में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर तनाव अभी बरकरार है। एनआरसी और नागरिकता कानून के खिलाफ उत्तर प्रदेश के मेरठ में हिंसा के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई थी। पीड़ित परिजनों से मुलाकात के लिए राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा को बॉर्डर पर यूपी पुलिस ने रोक लिया।
राहुल और प्रियंका वाड्रा को पुलिस ने मेरठ जाने से रोका

देशभर में जारी नागरिकता संशोधन कानून को लेकर तनाव अभी बरकरार है। एनआरसी और नागरिकता कानून के खिलाफ उत्तर प्रदेश के मेरठ में हिंसा के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई थी। हिंसा में मारे गए प्रदर्शनकारियों के परिजनों से मुलाकात के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जा रहे थे लेकिन बीच रास्ते बॉर्डर पर में यूपी पुलिस ने दोनों नेताओं को रोक लिया।

राहुल और प्रियंका वाड्रा को पुलिस ने मेरठ जाने से रोका

इस दौरान यूपी पूलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को रोककर धारा 144 का हवा दिया। इस दौरान  पुलिस प्रशासन ने दोनों नेताओँ को मेरठ पहुंचने से पहले ही वापस भेज दिया। हालांकि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की ओर से सिर्फ तीन लोगों महज 3 लोगों के पीड़ितों से मिलने की अनुमति मांगी गई थी लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस ने उन्हें जाने से रोक लिया है।

राहुल और प्रियंका वाड्रा को पुलिस ने मेरठ जाने से रोका

बता दें कि भारत के कई हिस्सों में नागरिकता कानून के खिलाफ हजारों की संख्या में लोग  सड़कों पर उतरे थे। इस दौरान हिंसा में कई लोगों की मौत हो गई थी। मेरठ में भी प्रदर्शन के दौरान चार लोग मारे गए थे। इसके बाद से मेरठ में घारा 144 लागू की गई है। यहां तनाव को देखते हुए किसी भी प्रकार से राजनीतिक हलचल पर रोक लगाई गई थी। पुलिस का कहना है कि मेरठ में धारा 144 लागू है। इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा बिजनौर भी गई थी। नागरिकता कानून के विरोध-प्रदर्शनों के दौरान बिजनौर में मारे गए लोगों के परिजनों ने मुलाकात की थी।दरअसल, कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली के राजघाट पर नागरिकता कानून के विरोध में सत्याग्रह सोमवार को किया था।

देशभर में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर तनाव अभी बरकरार है। एनआरसी और नागरिकता कानून के खिलाफ उत्तर प्रदेश के मेरठ में हिंसा के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई थी। पीड़ित परिजनों से मुलाकात के लिए राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा को बॉर्डर पर यूपी पुलिस ने रोक लिया। राहुल और प्रियंका वाड्रा को पुलिस ने मेरठ जाने से रोका

Share this story