Samachar Nama
×

डायबिटीज समेत कई घातक बीमारियों को दूर कर सकता है मूली का सेवन

सर्दियों के दौरान मूली खाने का क्रेज लगभग हर सदस्य को होता है। चाहे सलाद के रूप में खाना हो या फिर पराठों के रूप में। मूली ज्यादातर लोगों की पहली पसंद होती है। स्वाद के लिए मूली को बेहद चाव से खाया जाता है लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि स्वाद के साथ
डायबिटीज समेत कई घातक बीमारियों को दूर कर सकता है मूली का सेवन

सर्दियों के दौरान मूली खाने का क्रेज लगभग हर सदस्य को होता है। चाहे सलाद के रूप में खाना हो या फिर पराठों के रूप में। मूली ज्यादातर लोगों की पहली पसंद होती है। स्वाद के लिए मूली को बेहद चाव से खाया जाता है लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि स्वाद के साथ सेहत को भी यह कई फायदे प्रदान करती है। विशेषज्ञों की मानें तो, मूली ना सिर्फ हेल्थ के लिए बल्कि शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी सहायक मानी जाती है। इसी के साथ, अगर इसका नियमित सेवन किया जाए तो तो कैंसर, डायबिटीज, ब्‍लड प्रेशर जैसी कई बीमारियों और इनके प्रभावों से बचा जा सकता है।

  • मूली में भरपूर मात्रा में पाया जाने वाला फॉलिड एसिड, विटामिन C और एंथोकाइनिन आपके शरीर में कैसर प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ता है और इसके प्रभावों को बढने से रोकता है।
  • मूली को विरोधी-कंजेस्टिव माना जाता है जिसके सेवन से आपके सांस लेने की प्रक्रिया में आने वाली रुकावट काफी हद तक कम हो जाती है।
  • विटामिन्स की उपयुक्त मात्रा से भरपूर मूली आपकी श्वसन प्रणाली की रक्षा करने में भी मददगार साबित होती है।
  • अगर नियमित रूप से सुबह खाली एक मूली का सेवन किया जाए तो डायबिटीज जैसी घातक बीमारियों से बचा जा सकता है।
  • अपच या गैस जैसी समस्याओं में मूली का सेवन बहुत लाभदायक माना जात है। इसके सेवन के लिए एक कप मूली के रस को मिश्री में मिलाकर पीना चाहिए।
  • दांतों की गंभीर समस्या पायरिया का इलाज भी सिर्फ मूली के सेवन से किया जा सकता है। इसके सेवन के लिए बस आपको मूली क रस से दिन में 2-3 बार कुल्ला करना होगा।
  • मोटापे से छुटकारा दिलाने में मूली का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन के लिए मूली के रस में नींबू और नमक मिलाकर नियमित रूप से सेवन करें।

Share this story