अपने घर के लिविंग रूम में लगाएं क्रिस्टल बॉल, होगा धन लाभ
हमारे हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र को बहुत अधिक महत्व दिया जाता हैं,ऐसा माना जाता हैं,कि अगर किसी व्यक्ति के घर में वास्तुदोष हैं,तो वह अपने जीवन में समस्याओं और परेशानियों से हमेशा ही घिरा रहता हैं। वही अगर व्यक्ति वास्तु के नियमों को अपनाता हैं,तो उसका जीवन खुशियों से भर जाता हैं और जीवन में किसी तरह कोई परेशानी नहीं होती हैं और ना ही आर्थिक तंगी की समस्या उसके जीवन में आती हैं। वही इसी तरह चीनीशास्त्र के मुताबिक फेंगशुई भी अपनी अहम भूमिका रखता हैं। फेंगशुई में भी कई सारे उपायों और नियमों के बारे में बताया जाता हैं। जिसको अपना कर व्यक्ति अपने जीवन को खुशहाल बना सकता हैं। तो आइए जानते हैं फेंगशुई के बारे में।
फेंगशुई के मुताबिक घर के अंदर क्रिस्टल बॉल्स लगाने से घर की सारी नकारात्मक शक्ति बाहर चली जाती हैं और यह भी माना जाता हैं,कि इससे घर की आर्थिक तंगी भी दूर हो जाती हैं। वही आपको बता दें,कि इस क्रिस्टल बॉल को हमेशा ही घर के लिविंग रूम के दक्षिण पश्चिम दिशा में ही लगाना चाहिए। वही क्रिस्टल बॉल्स को लिविंग रूम में इसकारण लगाया जाता हैं। क्योंकि ये रूम आपके मेलजोल का रूम माना जाता हैं। यहां पर दूसरों में मेल—मिलाप करते हैं। इसे लिविंग रूम में लगाने से समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ जाती हैं। वही इस क्रिस्टल बॉल का पूरा लाभ पाने के लिए इसे घड़ी की अनुसार समय को देखकर दिन में तीन बार जरूर घूमना चाहिए। ऐसा करने से आपको अवश्य ही लाभ प्राप्त होगा और घर परिवार में खुशियां आयेगी।