Samachar Nama
×

Farm bill 2020 Protest: पंजाब में किसानों ने शुरू किया रेल रोको आंदोलन, कई ट्रेनें रद्द

केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीन कृषि बिलों को संसद से पारित हो गए हैं। इन बिलों के विरोध में किसान सड़कों पर उतरे हुए हैं। पंजाब के के किसानों ने कृषि विधेयकों के खिलाफ आंदोलन तेज कर दिया है। आज से किसानों ने राज्य में तीन दिनों का रेल रोको आंदोलन चलाया
Farm bill 2020 Protest: पंजाब में किसानों ने शुरू किया रेल रोको आंदोलन, कई ट्रेनें रद्द

केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीन कृषि बिलों को संसद से पारित हो गए हैं। इन बिलों के विरोध में किसान सड़कों पर उतरे हुए हैं। पंजाब के के किसानों ने कृषि विधेयकों के खिलाफ आंदोलन तेज कर दिया है। आज से किसानों ने राज्य में तीन दिनों का रेल रोको आंदोलन चलाया है। फिरोजपुर और अमृतसर जिलों में किसान रेलवे ट्रैक पर धरने पर बैठे हैं। इसके चलते दिल्ली की तरफ से आने वाली ट्रेनें बाधित हुई हैं।

Farm bill 2020 Protest: पंजाब में किसानों ने शुरू किया रेल रोको आंदोलन, कई ट्रेनें रद्द किसानों ने 25 सितंबर यानी शुक्रवार को राज्यव्यापी बंद का ऐलान किया है। इस वजह से फिरोजपुर रेल मंडल ने 14 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। इसके बाद 1 अक्टूबर से अनिश्चित काल के लिए किसानों ने बंद का आह्वाहन किया है। किसान आंदोन को देखते हुए रेलवे ने 24 से 26 सितंबर तक पंजाब में रेल परिचालन को रोक दिया है। 24 और 26 सितंबर तक कोई भी पार्सल और यात्री ट्रेन पंजाब नहीं जाएगी। तीन दिनों में 34 ट्रेनों को रूट डायवर्ट किया जाएगा। इनमें 26 यात्री ट्रेनें हैं और 8 पार्सल ट्रेनें शामिल हैं।

Farm bill 2020 Protest: पंजाब में किसानों ने शुरू किया रेल रोको आंदोलन, कई ट्रेनें रद्द

किसान यूनियन ने बताया कि हक के लिए सरकार से किसानों की आरपार की लड़ाई होगी। सरकार की हठधर्मिता पर किसान पीछे हटने वाले नहीं है। 25 तारीख को पूरा देश का किसान सड़कों पर उतर कर इन बिलों का विरोध किया जाएगा। देश भर के किसानों में जन जागरूकता अभियान चलाया है। जब तक कोई समझौता नहीं होता तब तक किसान सड़कों पर रहेगा।

Read More…
Rajasthan डीजीपी भूपेंद्र सिंह ने कार्यकाल से 7 महीने पहले मांगा वीआरएस, नए नामों की चर्चा
Gratuity bil 2020: नौकरीपेशा लोगों को बड़ा तोहफा, ग्रेच्युटी के लिए 5 साल का इंतजार हुआ खत्म

Share this story