Samachar Nama
×

Pulwama मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढ़ेर

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके में सोमवार को जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी। सुरक्षा बलों को आंतकवादियों के छुपे होने की विशेष सूचना मिली, जिस आधार पर उन्होंने एक तलाशी अभियान चलाया। जैसे ही सुरक्षा बलों ने आंतवादियों के ठिकानों को घेरा, वहां छिपे आंतकवादियों
Pulwama मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढ़ेर

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके में सोमवार को जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी।

सुरक्षा बलों को आंतकवादियों के छुपे होने की विशेष सूचना मिली, जिस आधार पर उन्होंने एक तलाशी अभियान चलाया। जैसे ही सुरक्षा बलों ने आंतवादियों के ठिकानों को घेरा, वहां छिपे आंतकवादियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

पुलिस ने कहा कि सोमवार शाम को अवंतीपोरा के नूरपोरा इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई।

उन्होंने कहा, “मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी को मार गिराया गया है। तलाशी अभियान जारी है।”

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

 

Share this story