Samachar Nama
×

Puducherry Political Crisis: पुडुचेरी में अब राष्ट्रपति शासन या BJP बनाएगी सरकार, जानिए सब कुछ….

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की सत्ता सोमवार को कांग्रेस के हाथ से चली गई। राज्य में कांग्रेस विधायकों के इस्तीपे के बाद नारायणसामी की सरकार अल्पमत में आई थी। कांग्रेस और डीएमके गठबंधन वाली सरकार सोमवार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट साबित नहीं कर पाई। इसके बाद सीएम नारायणसामी ने राजनिवास जाकर उपराज्यपाल तमिलसाईं सुंदरराजन
Puducherry Political Crisis: पुडुचेरी में अब राष्ट्रपति शासन या BJP बनाएगी सरकार, जानिए सब कुछ….

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की सत्ता सोमवार को कांग्रेस के हाथ से चली गई। राज्य में कांग्रेस विधायकों के इस्तीपे के बाद नारायणसामी की सरकार अल्पमत में आई थी। कांग्रेस और डीएमके गठबंधन वाली सरकार सोमवार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट साबित नहीं कर पाई। इसके बाद सीएम नारायणसामी ने राजनिवास जाकर उपराज्यपाल तमिलसाईं सुंदरराजन को इस्तीफा सौंप दिया।

Puducherry Political Crisis: पुडुचेरी में अब राष्ट्रपति शासन या BJP बनाएगी सरकार, जानिए सब कुछ….

रविवार को उपराज्यपाल ने उन्हें बहुमत साबित करने के लिए कहा था। वहीं स्पीकर ने घोषणा की है कि विधानसभा अनिश्चित काल के लिए स्थगित की जाती है। अब राज्य में राष्ट्रपति शासन लगता है कि या विपक्ष सरकार बनाने का दावा पेश करता है। पुडुचेरी विधानसभा में कुल 33 सीटें हैं। इनमें से 30 सीटों के लिए ही विधानसभा के चुनाव होते हैं। 3 विधायक नोमिनेटेड होते हैं। सत्ता पक्ष कांग्रेस के पास 9, डीएमके के पास 2 और निर्दलीय 1 विधायक हैं। वहीं विपक्ष के पास कुल 14 विधायक हैं।

Puducherry Political Crisis: पुडुचेरी में अब राष्ट्रपति शासन या BJP बनाएगी सरकार, जानिए सब कुछ….

बहुमत के लिए 14 विधायक जरूरी थे।. कांग्रेस के पास 12 विधायक होने से बहुमत के आंकड़े सो दो कम रह गए। राज्य में सरकार बनाने का बहुमत का आंकड़ा 14 का है। बता दें कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद से कांग्रेस लगातार सत्ता की लड़ाई में कांग्रेस से हारती जा रही है। वर्तमान में पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और झारखंड में कांग्रेस की सत्ता है। महाराष्ट्र और झारखंड में पार्टी पूरी तरह से सत्ता में नहीं है।

Share this story