Samachar Nama
×

France Muhammad cartoon row: पैगंबर मोहम्मद के कार्टून को लेकर भोपाल में प्रदर्शन, CM शिवराज सिंह हुए सख्त….

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के खिलाफ कई देशों में प्रदर्शन हो रहे हैं। भारत में भी राष्ट्रपति मैक्रों के खिलाफ लोगों का विरोध सड़कों पर उतर रहा है। ऐसा ही एक प्रदर्शन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के इकबाल मैदान में कल हुआ है। कोरोना की गाइड लाइन का उल्लंघन करते हुए कांग्रेस विधायक
France Muhammad cartoon row: पैगंबर मोहम्मद के कार्टून को लेकर भोपाल में प्रदर्शन, CM शिवराज सिंह हुए सख्त….

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के खिलाफ कई देशों में प्रदर्शन हो रहे हैं। भारत में भी राष्ट्रपति मैक्रों के खिलाफ लोगों का विरोध सड़कों पर उतर रहा है। ऐसा ही एक प्रदर्शन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के इकबाल मैदान में कल हुआ है। कोरोना की गाइड लाइन का उल्लंघन करते हुए कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सख्त रूख अपनाया है।

France Muhammad cartoon row: पैगंबर मोहम्मद के कार्टून को लेकर भोपाल में प्रदर्शन, CM शिवराज सिंह हुए सख्त…. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्य प्रदेश शांति का टापू है। लेकिन अब भोपाल में शांति भंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इससे पहले फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने मांग की है कि केंद्र सरकार फ्रांस में भारतीय राजदूत को वहां के शासन के मुस्लिम विरोध रुख के खिलाफ विरोध दर्ज करने के लिए कहे।

France Muhammad cartoon row: पैगंबर मोहम्मद के कार्टून को लेकर भोपाल में प्रदर्शन, CM शिवराज सिंह हुए सख्त….

मसूद ने मैक्रो पर पैंगबर मोहम्मद के आक्रामक कार्टूनों का समर्थन करने और मुसलमानों की भावनों को आहत करने का आरोप लगाया है। यह पूरा विवाद फ्रांस के पेरिस में एक टीचर की हत्या के बाद शुरू  हुआ है। जिसने पैगंबर मोहम्मद के कार्टून बनाए थे। इसके बाद उसकी सिर काटकर हत्या कर दी गई थी। शिक्षक की हत्या के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों की विवादित टिप्पणी को लेकर मुस्लिम देश फ्रांस के खिलाफ खड़े होते जा रहे हैं।

Read More….
France Terror Attack 2020: इस्लामिक आतंक के खिलाफ फ्रांस का महायुद्ध शुरू, ये महाशक्तियां आई साथ….
France Muhammad cartoon row: पैगंबर मोहम्मद के कार्टून को लेकर भोपाल में प्रदर्शन, CM शिवराज सिंह हुए सख्त….

Share this story