Samachar Nama
×

रूस: गवर्नर की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन, राष्ट्रपति पुतिन से इस्तीफे की मांग

रूस के सुदुर पूर्व क्षेत्र के गवर्नर सर्गेई आई फर्गल की गिरफ्तारी के बाद लाखों लोग सड़कों पर उतर आए हैं। गुस्साए लोगों ने राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से इस्तीफे की मांग की है। यहां लाखों लोग एकत्रित होकर रूस की संसद क्रेमलिन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। रूस के अन्य शहरों में भी गवर्नर की
रूस: गवर्नर की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन, राष्ट्रपति पुतिन से इस्तीफे की मांग

रूस के सुदुर पूर्व क्षेत्र के गवर्नर सर्गेई आई फर्गल की गिरफ्तारी के बाद लाखों लोग सड़कों पर उतर आए हैं। गुस्साए लोगों ने राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से इस्तीफे की मांग की है। यहां लाखों लोग एकत्रित होकर रूस की संसद क्रेमलिन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। रूस के अन्य शहरों में भी गवर्नर की गिरफ्तारी के विरोध में लोगों का आक्रोश सड़कों पर उतरा है।

रूस: गवर्नर की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन, राष्ट्रपति पुतिन से इस्तीफे की मांग यह प्रदर्शन पिछले साल मॉस्को में हुए विरोध से काफी बड़ा है। खाबरोवस्क के पार इलाका चीन के साथ प्रशांत महासागर में आर्कटिक इलाके तक फैला है। यहां के लोकप्रिय नेता सुर्गेई फर्गल रूस के बड़े नेताओं में से एक माने जाते हैं। पुतिन विरोधी नेता स्रगेई को पिछले सप्ताह कई हत्या के आरोप में अरेस्ट किया गया था। हालांकि, क्रेमलिन के आलोचकों ने सर्गेई की गिरफ्तारी को पुतिन के राजनीतिक दमन का शिकार बनाने की कार्रवाई बताया है।

साल 2036 तक पुतिन  के सत्ता में बने रहने की तस्वीर साफ होने के बा रूसी सुरक्षा सेवा के लोगों ने देश में बड़े पैमाने पर विरोधियों के खिलाफ अभियान चलाया है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि पुतिन समर्थक उम्मीदवार को हराकर सर्गेई साल 2018 में सत्ता में आए थे। इसके चलते पुतिन समर्थक प्रतिद्वियों को ठिकाने लगाने के लिए कदम उठा रहे हैं। सर्गेई के खिलाफ ये सबसे बड़ा तलाशी अभियान हैं।

रूस: गवर्नर की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन, राष्ट्रपति पुतिन से इस्तीफे की मांग

पिछले हफ्ते भी एक प्रसिद्ध रक्षा पत्रकार को कथि तौर पर चेक गणराज्य के लिए जासूसी के आरोपों को लेकर गिरफ्तार किया था। इसके अलावा मानवाधिकार कार्यककर्ता मिखाइल खोदोरकोवस्की के घर पर छापा मारा गया था।

Read More…
पश्चिम बंगाल में बीजेपी विधायक की मौत पर बवाल, 12 घंटे बंद का ऐलान
LAC tension: सीमा विवाद पर भारत-चीन के बीच सैन्य स्तर की चौथी वार्ता आज

Share this story