Valentine Day 2021: जगजीत सिंह के इन गजलों के साथ कर सकते हैं अपने प्यार का इजहार
इसमे कोई दो राय नहीं है कि जगजीत सिंह बॉलीवुड के एक मशहूर गायक है। जिनके गाने और गजलों को आज भी लोग काफी पसंद करते है। आज भी यंग जनरेशन उनके गानों को पसंद करती है। जगजीत सिंह की कई गजलें ऐसी हैं जिनके साथ आप अपने प्यार का इजहार भी कर सकते है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फरवरी की 7 तारीख से वेलेंटाइन डे की शुरूआत हो चुकी है। अगर आप भी किसी से अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं और आपको कुछ समझ नहीं आ रहा है तो जगजीत सिंह के गजलों के साथ अपने दिल की बात लव वन के पास पहुंचा सकते है। यकीन मानिए जनाब वो आपके इस प्रपोजल को रिजेक्ट भी नहीं कर पाएंगे।
होशवालों को खबर क्या
आमिर खान की फिल्म सरफरोश का होशवालों को खबर क्या… काफी मशहूर हैं। इस गाने को आज भी श्रोता बहुत पसंद करते हैं।
कोई फरियाद
फिल्म तुम बिन का कोई फरियाद बेहद मशहूर हैं। आज भी इसे लोग ढूंढ कर सुनते हैं।
तुमको देखा तो ये ख्याल आया
उनका ये गाया हुआ गजल श्रोताओं के द्वारा काफी पसंद किया गया है। ये फिल्म मशहूर फिल्म साथ साथ का हैं। ये गजल उनकी सबसे मशहूर गजलों में से एक हैं।
तुम इतना जो मुस्कुरा रहे हो
अर्थ फिल्म में उनकी ये गजल लोगों को पसंदीदा गजलों में से एक हैं। इसको यूट्यूब पर 10 से ज्यादा बार देखा गया है। उनकी ये गजल आज भी उनके चाहने वालों के दिलों में महफूज है।
Husband Wife Director Jodi: मशहूर हसबैंड वाइफ डायरेक्टर जोड़ी, एक साथ कई फिल्मों में कर चुके हैं काम
Valentine Day 2021: जगजीत सिंह के इन गजलों के साथ कर सकते हैं अपने प्यार का इजहार
Ankita Lokhande: इस खास अंदाज में बायफ्रेंड विक्की जैन को अंकिता लोखंडे ने प्रपोज डे पर किया प्रपोज

