Samachar Nama
×

बांके बिहारी में मत्था टेक Priyanka किसान आंदोलन को देंगी धार

उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा इन दिनों बेहद धार्मिक रूप में नजर आ रही हैं। पहले सहारनपुर में मां शाकुंभी के दर्शन फिर संगम में डुबकी लगाने के बाद अब आज (मंगलवार) वह मथुरा के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में पूजा-पाठ करेंगी। इसके बाद वह पालीखेड़ा में किसान पंचायत को संबोधित करने
बांके बिहारी में मत्था टेक Priyanka किसान आंदोलन को देंगी धार

उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा इन दिनों बेहद धार्मिक रूप में नजर आ रही हैं। पहले सहारनपुर में मां शाकुंभी के दर्शन फिर संगम में डुबकी लगाने के बाद अब आज (मंगलवार) वह मथुरा के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में पूजा-पाठ करेंगी। इसके बाद वह पालीखेड़ा में किसान पंचायत को संबोधित करने के बाद मंदिर में देहरी पूजन करेंगी। धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से वह अपनी पार्टी मजबूत करने में लगी हैं। किसान आंदोलन को और धार दे रही हैं। महापंचायत को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के केंद्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों की टीम पहले ही मथुरा में आ चुकी है। कई बड़े नेता कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव के साथ भी आएंगे।

कांग्रेसी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी के वृंदावन जाने, ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन करने, साधु-संतों का आशीर्वाद, यमुना पूजन कर कुंभ स्नान सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का समय अचानक बदल गया है। किसान महापंचायत की भीड़ कहीं वृंदावन की तरफ न जाए, इसके लिए कांग्रेस महासचिव पहले पालीखेड़ा की किसान महापंचायत के बाद वृंदावन पहुंचेंगी।

राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी ने बताया कि प्रियंका गांधी किसान महापंचायत के बाद वृंदावन जाएंगी। माना जा रहा है कि वृंदावन भ्रमण के दौरान प्रियंका गांधी यमुना में स्नान कर संतों से मुलाकात करेंगी।

नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को कांग्रेस समर्थन कर रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को मथुरा के पालीखेड़ा मैदान में किसान महापंचायत को संबोधित करेंगी।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

Share this story