प्रियंका चोपड़ा को ना केवल बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में भी काफी पसंद किया जाता हैं। फिल्मों में इनकी एक्टिंग और बोल्डनेस ने सभी को अपना दीवाना बना रखा हैं और ये दीवानगी ना केवल बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी लोगों के सिर चढ़कर बोलती हैं।
हाल ही में प्रियंका ने अपने शो क्वॉन्टिको के सीजन 3 का पोस्टर रिलीज़ किया था और अब इन्होंने इस शो का टीज़र रिलीज़ कर दिया हैं। इस टीज़र को लेकर इनके फैंस काफी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे और जब ये रिलीज़ हो गया हैं इसमें प्रियंका काफी ज़्यादा स्टनिंग लग रही हैं।
शो के रिलीज़ होने कि बात की जाए तो ये शो 25 अप्रैल को शुरू हो रहा हैं। क्वॉन्टिको के पहले दो सीज़न को दर्शकों ने काफी ज़्यादा पसंद किया हैं। इस सीजन में प्रियंका एक FBI एजेंट एक तौर पर दिखाई दे रही हैं।
https://www.instagram.com/p/BhJ5m3Ig2FT/?hl=en&taken-by=priyankachopra