Samachar Nama
×

PRIYANKA GANDHI : संत रविदास के जन्मभूमि पर पहुंची प्रियंका गाँधी

कांग्रेस महासचिव एवं पार्टी की यूपी प्रभारी प्रियंका गाँधी आज संत रविदास जी की जन्मभूमि शीर गोवर्धन पर पहुंची। उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर पार्टी के हजारो कार्यकर्ता मौजूद थे। शीर गोवर्धन पहुंचकर प्रियंका ने संत रविदास के दर्शन किये और इसके बाद सत्संग में शामिल हुई। बीते साल भी प्रियंका रविदास जी के
PRIYANKA GANDHI : संत रविदास के जन्मभूमि पर पहुंची प्रियंका गाँधी

कांग्रेस महासचिव एवं पार्टी की यूपी प्रभारी प्रियंका गाँधी आज संत रविदास जी की जन्मभूमि शीर गोवर्धन पर पहुंची। उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर पार्टी के हजारो कार्यकर्ता मौजूद थे। शीर गोवर्धन पहुंचकर प्रियंका ने संत रविदास के दर्शन किये और इसके बाद सत्संग में शामिल हुई। बीते साल भी प्रियंका रविदास जी के जन्मस्थल पर पहुंची थी।

जो रविदास जी ने सिखाया वो सच्चा धर्म था

प्रियंका गाँधी ने संत रविदास जी के जयंती के मौके पर कहा की आज आप संत शिरोमणी श्री रविदास जी की जयंती मन रहे है। ये देखकर मुझे बहुत ख़ुशी हुई। इनसे मेरा दिल से लगाव है। मैं आज के मौके पर बस दो ही बाते कहना चाहती हूँ। संत रविदास जी ने जो धर्म सिखाया वो सच्चा धर्म था, सच्चा धर्म है और उसे आप धारण करते हुए निभाते है वो सरल धर्म है ,क्यूंकि सच्चा धर्म सदा ही सरल होता है,उसमे कोई राजनीति नहीं हुआ करती ,कोई भेदभाव नहीं हुआ करता,  न कसी की जाति देखि जाती है न हीं सम्प्रदाय। बस प्रेम देखा जाता है।”

PRIYANKA GANDHI : संत रविदास के जन्मभूमि पर पहुंची प्रियंका गाँधी

कौन थे संत रविदास

संत रविदास हिन्दू धर्म में हुए महान संतो में से एक है, वे एक अत्यंत सरल व्यक्ति थे जिन्होंने सांसारिक माया को त्याग कर हृदय की पवित्रता पर बल दिया। इस बात को लेकर उनकी एक लोक प्रसिद्ध कहावत भी है जो आज भी बोली जाती है , ” जो मन चंगा तो कठौती में गंगा। ” हिन्दू कैलेंडर के अनुसार संत रविदास जी की जयंती माघ पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इस बार ये जयंती 27 फरवरी को मनाई जा रही है।

एक किस्से के बाद से हो गए थे मशहूर

माना जाता है की एक बार एक महिला संत रविदास जी के पास से होकर जा रही थी ,संत रविदास लोगो के जूते सिल रहे थे और ईश्वर के भजन गाते हुए उनका स्मरण कर रहे थे। तभी वह महिला उनके पास गई और उन्हें गंगा स्नान करने की सलाह दी। ये सुनकर संत रविदास ने कहा “जो मन चंगा तो कठौती में गंगा।” यानी की यदि आपका मन पावन है तो यही पर गंगा है। ये सुनकर उस महिला ने रविदास जी महाराज से कहा की यदि ऐसा ही है तो मेरी झुलनी जो है वो गंगा में गिर गयी थी, चूँकि आपकी कठौती में गंगा है तो इसमें से मेरी झुलनी ढुंढ दीजिये। इसके बाद जो हुआ उसने उस महिला को हैरान कर के रख दिया। संत रविदास ने महिला के कहने पर अपने चमडा भिगोने के लिए रखे कठौती में हाथ डाला और उसमे से उस महिला की झुलनी निकाल कर दे दी। इस किस्से के बाद से रविदास जी महाराज के चर्चे दूर दूर तक फ़ैल गए और वे लोगो के बीच में लोकप्रिय हो गए।

PRIYANKA GANDHI : संत रविदास के जन्मभूमि पर पहुंची प्रियंका गाँधी

 

 

Share this story