Samachar Nama
×

महाराष्‍ट्र पुलिस ने प्रियंका चोपड़ा को दी धमकी

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' का ट्रेलर रिलीज हुआ हैं। वहीं प्रियंका को महाराष्ट्र पुलिस की धमकी भी मिल गई है। ट्रेलर में एक डायलॉग- एक बार आयशी ठीक हो जाए न, फिर साथ में बैंक लूटेंगे..। जिसके बाद प्रियंका को महाराष्ट्र पुलिस ने 7 साल सजा की धमकी दे डाली। हालांकि पुलिस की धमकी के बाद प्रियंका को अपनी गलती का एहसास हो गया और उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि, Oops... मैं रंगे हाथों पकड़ी गई।'
महाराष्‍ट्र पुलिस ने प्रियंका चोपड़ा को दी धमकी

बीते दिन प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ का ट्रेलर रिलीज ​हुआ हैं। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ये चर्चा में बन गया है। इसकी चर्चा तो महाराष्ट्र पुलिस तक पहुंच गई हैं। मंगलवार को रिलीज फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों की तरफ से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। इसके अलावा ये ट्विटर पर वर्ल्डवाइड ट्रेंडिंग में आ चुका है लेकिन जहां प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्‍तर की इस फिल्‍म के ट्रेलर को इतना पसंद किया जा रहा है, वहीं प्रियंका को महाराष्‍ट्र पुलिस की धमकी भी मिल गई है। इसका कारण है प्रियंका चोपड़ा द्वारा फिल्म के ट्रेलर में मारा गया डायलॉग हैं। जिसके बाद प्रियंका को महाराष्ट्र पुलिस ने 7 साल सजा की धमकी दे डाली। हालांकि पु​लिस की धमकी के बाद प्रियंका को अपनी गलती का एहसास हो गया और उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि, ‘Oops… मैं रंगे हाथों पकड़ी गई..’।महाराष्‍ट्र पुलिस ने प्रियंका चोपड़ा को दी धमकी

ट्रेलर में अभिनेता फरहान अख्तर एक डायलॉग मारते है, ‘तुम देखना अदिति, एक दिन मैं इतने पैसे कमायूंगा कि इन चीजों के बारे में सोचने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।’ इसके बाद प्रियंका इस पर प्रतिकिया देते हुए कहती है कि, ‘एक बार आयशी ठीक हो जाए न, फिर साथ में बैंक लूटेंगे..।’महाराष्‍ट्र पुलिस ने प्रियंका चोपड़ा को दी धमकी

इसी डायलॉग पर महाराष्‍ट्र पुलिस ने ट्वीट किया कि, ‘आईपीसी की धारा की 393 के तहत 7 साल की सजा और जुर्माना।’महाराष्‍ट्र पुलिस ने प्रियंका चोपड़ा को दी धमकी

प्रियंका चोपड़ा ने इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘Oops… मैं रंगे हाथों पकड़ी गई.. लगता है मुझे प्‍लान बी अपनाना पड़ेगा।’

द स्काई इज पिंक का निर्देशन शोनाली बोस ने किया है। जो इसी 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में प्रियंका के अलावा जायरा वसीम, फरहान अख्तर, रोहित सराफ भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' का ट्रेलर रिलीज ​हुआ हैं। वहीं प्रियंका को महाराष्‍ट्र पुलिस की धमकी भी मिल गई है। ट्रेलर में एक डायलॉग- एक बार आयशी ठीक हो जाए न, फिर साथ में बैंक लूटेंगे..। जिसके बाद प्रियंका को महाराष्ट्र पुलिस ने 7 साल सजा की धमकी दे डाली। हालांकि पु​लिस की धमकी के बाद प्रियंका को अपनी गलती का एहसास हो गया और उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि, Oops... मैं रंगे हाथों पकड़ी गई।' महाराष्‍ट्र पुलिस ने प्रियंका चोपड़ा को दी धमकी

Share this story