Samachar Nama
×

दीपिका-रणवीर और प्रिंयका-निक, जानें शादी से जुड़ी हर जानकारी

आज बॉलीवुड के मशहूर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी हो गई है। कल यानी 15 नवंबर को दोनों की शादी नार्थ इंडियन रीति रिवाज से होगी। वहीं इस कपल के अलावा प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की भी शादी तैयारियां हो रही है। अब दोनों की शादी को लेकर ताजा खबरें आ
दीपिका-रणवीर और प्रिंयका-निक, जानें शादी से जुड़ी हर जानकारी

आज बॉलीवुड के मशहूर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी हो गई है। कल यानी 15 नवंबर को दोनों की शादी नार्थ इंडियन रीति रिवाज से होगी। वहीं इस कपल के अलावा प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की भी शादी तैयारियां हो रही है। अब दोनों की शादी को लेकर ताजा खबरें आ रही है। प्रियंका-निक शादी पर बॉलीवुड और हॉलीवुड की नजर रहने वाली है। दोनों 2 दिसंबर को जोधपुर में शादी करने वाले हैं।

डीएनए की एक खबर के अनुसार दीपवीर की तरह ही दोनों की शादी में बेहद खास मेहमान शामिल होगे। डीएनए ने सूत्र के हवाले से लिखा कि, ‘प्रियंका पहले से ही श्योर थी कि वो भारत में ही कहीं शादी करना चाहती है। वो और उनकी मां मधु चोपड़ा ने मेहमानों के स्वागत के लिए व्यंजनों की लिस्ट फाइनल कर ली है। संगीत के लिए मेहरनगढ़ किले में 1 दिसंबर को कार्यक्रम होगा और शादी इसके अगले दिन उम्मैद भवन पैलेस में होगी। प्रिंयका ने इसके लिए सिर्फ पारिवारिक सदस्यों को बुलाया है।दीपिका-रणवीर और प्रिंयका-निक, जानें शादी से जुड़ी हर जानकारी

सूत्र ने कहा कि, प्रियंका का परिवार काफी बड़ा है। उनके पिता की ओर से काफी बड़ा पंजाबी परिवार है और उनकी मॉम पटना से हैं। प्रियंका ने अपने सभी रिश्तेदारों को बुलाया है क्योंकि ऐसे ही उनके स्वर्गीय पिता भी करते। इसीलिए रिश्तेदारों को बुलाया गया है। इसके अलावा कुछ उनके खास दोस्त भी शादी का हिस्सा होंगे वो फिल्म इंडस्ट्री से भी हो सकते हैं और नहीं भी।दीपिका-रणवीर और प्रिंयका-निक, जानें शादी से जुड़ी हर जानकारी

सूत्र ने आगे बताया कि, नियांका (निक-प्रियंका) की शादी के बाद, दोनों परिवार के साथ मुंबई लौटेंगे और अपने बॉलीवुड के दोस्तों को ग्रैंड पार्टी देंगे। परिवार इस वक्त मुंबई रिसेप्शन के लिए तैयारियां कर रहा है और तारीख तय करने में बिजी है। ये एक बड़ी पार्टी हो सकती है।
निक और पीसी दोनों इसके बाद अपने अमेरिकी दोस्तों के लिए एक बड़ी पार्टी देंगे। दोनों ने बेवर्ली हिल्स में एक नया बंगला भी लिया है, इसीलिए वो अपने नए घर में हॉलीवुड फ्रैंड्स के लिए पार्टी देने वाले हैदीपिका-रणवीर और प्रिंयका-निक, जानें शादी से जुड़ी हर जानकारी

सूत्र ने बताया कि, पीसी पूरी तरह से, भारत में पारंपरिक शादी चाहती हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी टीम को साफ कर दिया है कि वो अपनी शादी के दिन भारतीय डिजायनर की ही ड्रेस को पहनेंगी। उन्होंने अबू-संदीप की डिजायन्स को चुनना पसंद किया है। इसके अलावा अभी ये तय किया जाना बाकी है कि मुंबई रिसेप्शन के लिए वो किसे पसंद करेंगी। लेकिन इतना तय है कि वो भारतीय डिजायनर होगा। उन्होंने अपनी शादी के लिए किसी भी अंतर्राष्ट्रीय डिजायनर से बात नहीं की है।

Share this story