Samachar Nama
×

प्रियंका चोपड़ा की दूसरी हॉलीवुड मूवी का ट्रेलर हुआ रिलीज़,केवल 3 सेकंड के लिए नज़र आई पिगी चॉप्स

प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड मूवी “अ किड लाइक जैक “का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका हैं। इस फिल्म में जैक नाम के बच्चे और उनके माता पिता की कहानी देखकर आप भावुक हो जाएंगे। ट्रेलर देखते हुए आखों से आंसू भी छलक सकते हैं लेकिन ट्रेलर देखने के बाद आपकों एक बात का अफ़सोस ज़रूर होगा
प्रियंका चोपड़ा की दूसरी हॉलीवुड मूवी का ट्रेलर हुआ रिलीज़,केवल 3 सेकंड के लिए नज़र आई पिगी चॉप्स

प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड मूवी “अ किड लाइक जैक “का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका हैं। इस फिल्म में जैक नाम के बच्चे और उनके माता पिता की कहानी देखकर आप भावुक हो जाएंगे। ट्रेलर देखते हुए आखों से आंसू भी छलक सकते हैं लेकिन ट्रेलर देखने के बाद आपकों एक बात का अफ़सोस ज़रूर होगा वो ये कि इस ट्रेलर में प्रियंका केवल कुछ सेकंड के लिए नज़र आयी हैं।प्रियंका चोपड़ा की दूसरी हॉलीवुड मूवी का ट्रेलर हुआ रिलीज़,केवल 3 सेकंड के लिए नज़र आई पिगी चॉप्स2 मिनट 36 सेकंड के इस वीडियो में प्रियंका केवल 2-3 सेकंड के लिए नज़र आयी हैं पर क्रेडिट लिस्ट में इनका नाम लिखा गया हैं। ये फिल्म चार साल के बच्चे की ऐसी कहानी हैं जिसमें ये लड़का,लड़कियों की तरह कपडे पहनता हैं,गुडियो के साथ खेलता हैं और परियों की कहानी सुनता हैं। जिससे इसके माता पिता काफी परेशान होते हैं।

फिल्म में ब्रिटिश अमेरिकी एक्टर आसिफ प्रियंका के पति बने हैं। फिल्म में होमलैंड एक्ट्रेस क्लेयर डेन्स और बिग बैंग थ्योरी में काम कर चुके जिम पारसन ने बच्चे के माता पिता का किरदार निभाया हैं। अब देखने वाली बात है कि प्रियंका का इस फिल्म में कितना महत्वपूर्ण किरदार होगा। बता दें ये प्रियंका की दूसरी हॉलीवुड फिल्म हैं।प्रियंका चोपड़ा की दूसरी हॉलीवुड मूवी का ट्रेलर हुआ रिलीज़,केवल 3 सेकंड के लिए नज़र आई पिगी चॉप्स

Share this story