Samachar Nama
×

दुनियां की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में ​प्रियंका चोपड़ा

हर जगह अपने काम की धाक जमाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में सबसे आगे हैं। प्रियंका चोपड़ा दुनियां की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हो गई हैं। हाल ही में फॉर्ब्स ने लिस्ट जारी की है इस लिस्ट में प्रियंका टीवी की दुुनियां में सबसे ज्यादा
दुनियां की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में ​प्रियंका चोपड़ा

हर जगह अपने काम की धाक जमाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में सबसे आगे हैं। प्रियंका चोपड़ा दुनियां की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हो गई हैं। हाल ही में फॉर्ब्स ने लिस्ट जारी की है इस​ लिस्ट में प्रियंका टीवी की दुुनियां में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली उन टॉप ​अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं। अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको के जरिए देश दुनियां में चर्चा बटोरने वाली प्रियंका चोपड़ा ने 65 करोड़ की कमाई करते हुए आठवां स्थान प्राप्त किया है।

मंगलवार को जारी की गई इस लिस्ट में 1 जून, 2016 से लेकर 1 जून, 2017 तक एक्ट्रेसिस द्वारा की गई कमाई पर बेस्ड है। फोर्ब्स के मुताबिक दुनियां की सबसे ज्यादा कमाने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में एक बार फिर कोलंबिया की सोफिया वेरगारा ने टॉप पर जगह बनाई है। सोफिया की कमाई 271 करोड़ है।

आपको बता दें कि यह दूसरी बार होगा जब प्रियंका इस लिस्ट में शामिल की गई हो। इससे पहले वो एबीसी चैनल के क्वांटिको शो के ऑन एयर होने के दौरान साल 2016 में इस लिस्ट में शामिल किया गया था। 2016 में प्रियंका ने 71.5 करोड़ की कमाई की थी।

प्रियंका टीवी शो क्वांटिको के पहले दूसरे सीजन में नजर आ चुकी हैं। अब वह इसके तीसरे सीजन की शूटिंग कर रही है। इसके अलावा प्रियंका की पिछले​ दिनों रिलीज फिल्म बेवॉच में नजर आई थी। जिसमें उनके साथ हॉलीवुड स्टार ड्वेन जॉनसन नजर आए थे। प्रियंका इस दौरान कई विज्ञापनों का भी चेहरा बनीं जिसके चलते फोर्ब्स ने प्रियंका को most consistent money-maker (लगातार कमाई करने वाली एक्ट्रेस) बताया।

फिलहाल इन दिनों ​प्रियंका अपने आने वाले कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त है। जिसमें उनकी दो हॉलीवुड फिल्म और अपने बैनर तले बन रही फिल्म शामिल है।

 

Share this story