Samachar Nama
×

प्रियंका के ऊपर सभ्यता को गलत तरीके से प्रस्तुत करने का लगा आरोप

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों एक विवाद में फंस गई है। दरअसल बात ये है कि हाल ही में उन्होंने असम टूरिज्म के लिए एक कैलेंडर शूट करवाया है जिसमें कई लोगों ने आपत्ति जताई है। कांग्रेसियों ने मुद्दे को उठाते हुए प्रियंका को असम टूरिज्म की अम्बेसेडर से बर्खास्त करने की
प्रियंका के ऊपर सभ्यता को गलत तरीके से प्रस्तुत करने का लगा आरोप

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों एक विवाद में फंस गई है। दरअसल बात ये है कि हाल ही में उन्होंने असम टूरिज्म के लिए एक कैलेंडर शूट करवाया है जिसमें कई लोगों ने आपत्ति जताई है। कांग्रेसियों ने मुद्दे को उठाते हुए प्रियंका को असम टूरिज्म की अम्बेसेडर से बर्खास्त करने की मांग की है।

आपको बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा असम टूरिज्म की ब्रांड अम्बेसेडर हैं। हाल ही में प्रियंका ने फोटोशूट करवाया हैं जिसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बवाल मचा ​दिया है।

प्रियंका के ऊपर सभ्यता को गलत तरीके से प्रस्तुत करने का लगा आरोप

कांग्रेसियों का कहना है कि, इस कैलेंडर शूट में प्रियंका ने रिवीलिंग ड्रेस पहनी है। प्रियंका के ड्रेसअप को लेकर असम सदन में कांग्रेस के सदस्य रूपज्योति कुर्मी, रोजलिन तिर्की और नंदिता दास ने प्रियंका चोपड़ा पर उनके ऐसे कपड़े पहनने से असम की सभ्यता को गलत तरीके से प्रस्तुत करने का आरोप लगाया है। साथ ही इन लोगों का कहना है कि, प्रियंका को कैलेंडर शूट के दौरान असम की पारंपरिक ड्रेस पहननी थी।

Image result for priyanka chopra

मामले में असम टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष जयंत मल्लाह बरुआ ने कहा कि, इस कैलेंडर में ऐसा कुछ भी नहीं है जिस पर आपत्ति जताई जाए। इस कैलेंडर को इसलिए बनवाया गया है कि, असम का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार किया जा सकें। इसके अलावा प्रियंका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत प्रसिद्ध भी हैं।

Assam Minister Defends Priyanka Chopra's Tourism Calendar Photo

वहीं अगर हम प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों अपने कई हॉलीवुड प्रोजेक्टस में व्यस्त हैं।

Share this story