Samachar Nama
×

The White Tiger Movie Review: दमदार है प्रियंका और राजकुमार की द व्हाइट टाइगर, अंत तक छाए आदर्श गौरव

फिल्म: द व्हाइट टाइगर अवधि: 2: 16 रिलीज प्लेटफार्म: नेटफ्लिक्स स्टार: तीन स्टार निर्देशक: रमीन बहरानी कलाकार: प्रियंका चोपड़ा, राजकुमार राव और आदर्श गौरव बीते दिन यानी 22 जनवरी को बॉलीवुड के कलाकार प्रियंका चोपड़ा, राजकुमार राव और आदर्श गौरव की फिल्म द व्हाइट टाइगर ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जा रही है। फिल्म
The White Tiger Movie Review: दमदार है प्रियंका और राजकुमार की द व्हाइट टाइगर, अंत तक छाए आदर्श गौरव

फिल्म: द व्हाइट टाइगर
अवधि: 2: 16
रिलीज प्लेटफार्म: नेटफ्लिक्स
स्टार: तीन स्टार
निर्देशक: रमीन बहरानी
कलाकार: प्रियंका चोपड़ा, राजकुमार राव और आदर्श गौरव

बीते दिन यानी 22 जनवरी को बॉलीवुड के कलाकार प्रियंका चोपड़ा, राजकुमार राव और आदर्श गौरव की फिल्म द व्हाइट टाइगर ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जा रही है। फिल्म पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई थी। फिल्म की रिलीज से पहले इसके दो ट्रेलर रिलीज किए जा चुके है। जिसको देखने के लिए दर्शक भी उतावले हो रहे थे। हालां​कि फिल्म द व्हाइट टाइगर रिलीज हो चुकी है। अगर आप फिल्म को देखने का मन बना रहे है तो इससे पहले इसका रिव्यू जरूर जान लें।The White Tiger Movie Review: दमदार है प्रियंका और राजकुमार की द व्हाइट टाइगर, अंत तक छाए आदर्श गौरव

कहानी
द व्हाइट टाइगर की कहानी शुरूआत होती है गांव के रहने वाले बलराम हलवाई की। जो अपने ही गांव के जमींदार के बेटे अशोक का कार ड्राइवर बन जाता है। अशोक यानी राजकुमार राव यूएस से पढ़ाई करके आया। उसके साथ उसकी भारतीय मूल की पत्नी पिंकी भी है। अशोक अपने गांव आकर बंगलुरू में बिजनेस में पैर जमाना चाहता है। जिसमे उनकी पत्नी भी उसका साथ देती है। बलराम अपनी गरीबी से उपर उठकर अमीर बनना चाहता है। जिसकी वजह से वो अशोक और पिंकी का ड्राइवर तक बन जाता है। लेकिन ये कहानी उस वक्त मोड़ लेती है जब अशोक की पत्नी पिंकी शराब के नशे में एक बच्ची का एक्सीडेंट कर देती है। उस वक्त अशोक का परिवार बलराम से पेपर पर ये लिखवा लेता है कि उसने ही ये एक्सीडेंट किया है। उस वक्त बलराम को पता चलता है कि अमीर लोग मुफ्त में कुछ नहीं देते है। अगर कोई उनके साथ बरारबर बैठता भी है तो इसके पीछे भी उनका स्वार्थ होता है। इसके बाद बलराम को इस बात का एहसास होता है कि गरीब के लिए उपर उठने के सिर्फ दो ही रास्ते है पहला जुर्म का और दूसरा राजनीति का।The White Tiger Movie Review: दमदार है प्रियंका और राजकुमार की द व्हाइट टाइगर, अंत तक छाए आदर्श गौरव

निर्देशन
द व्हाइट टाइगर फिल्म की कहानी एक अरविंद अडिगा की इसी पर बनी एक किताब पर आधारित है। वैसे किसी किताबी कहानी को सिल्वर स्क्रीन पर उतारना आसान नहीं होता है। लेकिन इस काम को निर्देशक रमीन बहरानी ने बखूबी किया है। इसके अलावा फिल्म के प्रमुख पात्र ने उनका पूरा सहयोग दिया है। फिल्म में सबसे बड़ी भूमिका आदर्श गौरव की है।The White Tiger Movie Review: दमदार है प्रियंका और राजकुमार की द व्हाइट टाइगर, अंत तक छाए आदर्श गौरव

अभिनय
फिल्म में हर कलाकार ने अपने अभिनय और किरदार के साथ न्याय किया है। लेकिन सबसे ज्यादा प्रभावित रोल अभिनेता आदर्श गौरव का है। जो एक हलवाई से ड्राइवर के रूप में और फिर खुद को अमीर बनाने तक ये कहा जा सकता है कि शुरू से लेकर अंत तक आर्दश गौरव छाए रहे। उन्होंने अपने अभिनय के साथ साथ संवादों का प्रभाव भी दर्शकों पर छोड़ने में कामयाब रहे है। वहीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने सीमित किरदार से प्रभाव छोड़ने में कामयाब रही। इसके अलावा राजकुमार राव ने भी अपनी प्रतीभा से लोगों पर फिर से जादू किया है।The White Tiger Movie Review: दमदार है प्रियंका और राजकुमार की द व्हाइट टाइगर, अंत तक छाए आदर्श गौरव

फिल्म को रिलीज के बाद से लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। जिन लोगों ने फिल्म को देखा है उन्होंने तारीफ ही की है। अगर आप भी फिल्म को देखने का प्लान कर रहे है तो इसे देख सकते है। आपको कुछ बेहतर मिलने वाला है।The White Tiger Movie Review: दमदार है प्रियंका और राजकुमार की द व्हाइट टाइगर, अंत तक छाए आदर्श गौरव

Priyanka Chopra: ​प्रियंका चोपड़ा ने अपनी हॉलीवुड एंट्री को लेकर किया बड़ा खुलासा

Imran Khan: अवंतिका मलिक से तलाक की खबरों के बीच इस महिला को डेट कर रहे इमरान खान

Bachchan Panday: गुडन्यूज अक्षय कुमार ने फिल्म बच्चन पांडे की रिलीज का किया ऐलान, इस दिने देगी दस्तक

Share this story