Priya Prakash Varrier: फिल्म की शूटिंग के दौरान गिरी प्रिया प्रकाश वारियर, सामने आया वीडियो
रातों-रात सोशल मीडिया सेंसेशन बनने वाली प्रिया प्रकाश वारियर करोड़ों दिलों की धड़कन बनी हुई है। उनके सोशल मीडिया पर कई फैंस फॉलोअर्स है। जो उनकी हर एक तस्वीर और वीडियो को देखना पसंद करते हैं। अब हाल ही में प्रिया प्रकाश वारियर को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसको सुनने के बाद उनके चाहने वाले दुखी हो जाएंगे। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रिया प्रकाश वारियर अपनी एक फिल्म की शूटिंग कर रही थी कि इसी दौरान अभिनेत्री एक हादसे का शिकार हो गई हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली प्रिया प्रकाश वारियर का एक वीडियो सामने आया है। जो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, प्रिया प्रकाश वारियर के साथ एक हादसा हो गया है। इस वीडियो को प्रिया प्रकाश वरियर में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि फिल्म चेक के गाने की शूटिंग कर रही हैं और वो इस वीडियो में भागते हुए आती है और नितिन की पीठ पर चढ़ जाती हैं। तभी उनके साथ हादसा हो जाता है। जब वो दौड़कर नितिन की पीठ पर चल रही होती है तो नितिन उनको पकड़ नहीं पाते हैं। जिसकी वजह से प्रिया प्रकाश वारियर भी अपना बैलेंस खो देती हैं और वो जमीन पर गिर जाती है। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जमीन पर तेजी से गिरने की वजह से उनको चोट भी लग गई है।
https://www.instagram.com/p/CLtSdAdgPOc/?utm_source=ig_embed
हालांकि जैसे वो गिरती हैं वहां मौजूद लोग उनको पकड़ने के लिए भागते हैं लेकिन तभी उनको चोट लग जाती है। हालांकि सब लोग उनसे पूछते हैं कि, क्या वह ठीक है तो इस पर वह कहते हैं कि, हां वो ठीक है। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री का यह वीडियो वायरल है।
आपको बता दें कि ये अभिनेत्री की फिल्म चेक की शूटिंग के दौरान का वीडियो है। जिसको अभिनेत्री ने कुछ समय पहले ही शेयर किया है। अगर हम बात करें प्रिया प्रकाश वारियर की फिल्म चेक की तो इसमे उनके अलावा अभिनेता नितिन नजर आने वाले है। जो एक तेलुगू फिल्म है। फिल्म आज यानी 26 फरवरी को रिलीज हो गई है।
Aarya 2: जल्द ही आने वाला है सुष्मिता सेन की वेब सीरीज आर्या का दूसरा सीजन, अभिनेत्री ने किया ऐलान