Samachar Nama
×

एक बार फिर से सुर्खियों में छाई प्रिया प्रकाश वॉरियर

प्रिया प्रकाश वॉरियर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं, प्रिया जल्द ही बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरूआत करने वाली हैं, फिल्म श्रीदेवी बंगलो में नजर आने वाली हैं। उनकी टीचर को लगता है कि उन्हें एक्टिंग से ज्यादा अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। प्रिया ने यह भी बताया कि उनकी टीचर का मानना है कि वह एक्टिंग से ज्यादा पढ़ाई में अच्छा कर सकती हैं।
एक बार फिर से सुर्खियों में छाई प्रिया प्रकाश वॉरियर

पिछले साल सोशल मीडिया पर रातोंरात सुर्खियों में छाने वाली विंक गर्ल प्रिया प्रकाश वॉरियर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। इसका कारण है सोशल मीडिया, प्रिया अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। प्रिया प्रकाश वॉरियर जल्द ही बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरूआत करने वाली हैं। जी हां आपको बता दें कि प्रिया प्रकाश वॉरियर जल्द ही फिल्म श्रीदेवी बंगलो में नजर आने वाली हैं। वो अपनी इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। प्रिया को लगता है कि, एक्टिंग में करियर बनाने के लिए यह फिल्म एक अच्छी शुरुआत हो सकती है।एक बार फिर से सुर्खियों में छाई प्रिया प्रकाश वॉरियर

प्रिया प्रकाश वॉरियर ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि, उनकी टीचर को लगता है कि उन्हें एक्टिंग से ज्यादा अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। प्रिया ने यह भी बताया कि उनकी टीचर का मानना है कि वह एक्टिंग से ज्यादा पढ़ाई में अच्छा कर सकती हैं। इसपर प्रिया ने कहा कि, ‘वो लोग अपनी जगह सही हैं, लेकिन मैं एक्टिंग करना चाहती हूं।’एक बार फिर से सुर्खियों में छाई प्रिया प्रकाश वॉरियर

प्रिया प्रकाश वॉरियर ने अपनी आगामी फिल्म के बारे में बात करते हुए बताया कि, ‘श्रीदेवी बंगलो फिल्म से मैं बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हूं। इस फिल्म को लेकर कई विवाद हो चुके हैं, लेकिन अंत में यह एक बेहतरीन फिल्म के तौर पर सामने आएगी। फिल्म के दूसरे ट्रेलर से मुझे काफी अच्छा फीडबैक मिल रहे हैं।’एक बार फिर से सुर्खियों में छाई प्रिया प्रकाश वॉरियर

अगर हम फिल्म श्रीदेवी बंगलो की बात करें तो ये एक क्राइम थ्रिलर होगी। जिसका निर्देशन प्रशांत माम्बुली ने किया है। फिल्म में प्रिया प्रकाश वॉरियर के अलावा प्रियांशु चटर्जी, असीम अली और मुकेश ऋषि मुख्य किरदार में नजर आएंगे।

एक बार फिर से सुर्खियों में छाई प्रिया प्रकाश वॉरियर

प्रिया प्रकाश वॉरियर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं, प्रिया जल्द ही बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरूआत करने वाली हैं, फिल्म श्रीदेवी बंगलो में नजर आने वाली हैं। उनकी टीचर को लगता है कि उन्हें एक्टिंग से ज्यादा अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। प्रिया ने यह भी बताया कि उनकी टीचर का मानना है कि वह एक्टिंग से ज्यादा पढ़ाई में अच्छा कर सकती हैं। एक बार फिर से सुर्खियों में छाई प्रिया प्रकाश वॉरियर

Share this story