Samachar Nama
×

Pregnancy tips:गर्भावस्था के दौरान डाइट में क्या खाएं और क्या ना खाएं

जयपुर।गर्भावस्था के दौरान सही भोजन करना महत्वपूर्ण है।क्योंकि गर्भावस्था के दौरान लिए जाने वाले आहार भ्रूण के विकास में प्रमुख भूमिका निभाता है। गर्भावस्था के दौरान एक स्वस्थ आहार का सेवन करना गर्भवती महिला और शिशु के लिए सबसे अच्छी चीजों में से एक है।इसलिए गर्भावस्था के दौराना खानपान का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है।ऐसे
Pregnancy tips:गर्भावस्था के दौरान डाइट में क्या खाएं और क्या ना खाएं

जयपुर।गर्भावस्था के दौरान सही भोजन करना महत्वपूर्ण है।क्योंकि गर्भावस्था के दौरान लिए जाने वाले आहार भ्रूण के विकास में प्रमुख भूमिका निभाता है। गर्भावस्था के दौरान एक स्वस्थ आहार का सेवन करना गर्भवती महिला और शिशु के लिए सबसे अच्छी चीजों में से एक है।इसलिए गर्भावस्था के दौराना खानपान का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है।ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको गर्भावस्था में डाइट संबंधी जानकारी दे रहें है—

साबुत अनाज का करें सेवन—
साबुत अनाज में फाइबर, फोलिक एसिड और आयरन पर्याप्त मात्रा में मौजूद रहता है।इससे गर्भावस्था के दौरान शरीर को आवश्यक पोषण प्राप्त होता है।इसलिए आप नाश्ते के लिए दलिया, दोपहर के भोजन में साबुत अनाज की रोटी पर सैंडविच और रात के खाने के लिए पूरे गेहूं का पास्ता या ब्राउन राइस का सेवन कर सकती है।

नट्स का करें सेवन—
सूखे मेवों में आवश्यक खनिज जैसे तांबा, मैंगनीज, मैग्नीशियम, सेलेनियम, जस्ता, पोटेशियम, कैल्शियम और विटामिन—ई आवश्यक मात्रा में पाएं जाते है।जो गर्भवती महिला के साथ शिशु के शरीर को पोषण प्रदान करने में मदद करते है।

विटामिन—सी युक्त फल व सब्जियों का करें सेवन—
गर्भावस्था के दौरान शरीर की इम्यूनिटी क्षमता कमजोर होने लगती है।इसलिए गर्भवती महिलाओं को अपनी डाइट में विटामिन—सी युक्त फलों और सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करना आवश्यक है।इसके लिए आप डाइट में संतरा, मौसमी, नींबू, पालक, आंवला आदि का सेवन करें।

शराब और धूम्रपान से रखें दूरी—
गर्भावस्था के दौरान शराब और धूम्रपान का सेवन नहीं करना चाहिए।इससे शरीर में कई प्रकार की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है और इससे शिशु के स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव दिखाई देता है।

Share this story