Samachar Nama
×

सोना-चांदी पहनने से सेहत पर पड़ता है यह असर, बेशकीमती जानकारी पाकर खुश हो जाएंगे

प्राचीन काल से ही शरीर की सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए कई तरह के आभूषणों का प्रयोग किया जाता रहा हैं। भले ही जमाना बदल गया है, लेकिन आज भी लोग सोने-चांदी से बने गहनों को सबसे बेशकीमती मानते हैं। महिलाओं को सबसे प्रिय सोने के जेवर ही होते हैं। लेकिन क्या आप
सोना-चांदी पहनने से सेहत पर पड़ता है यह असर, बेशकीमती जानकारी पाकर खुश हो जाएंगे

प्राचीन काल से ही शरीर की सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए कई तरह के आभूषणों का प्रयोग किया जाता रहा हैं। भले ही जमाना बदल गया है, लेकिन आज भी लोग सोने-चांदी से बने गहनों को सबसे बेशकीमती मानते हैं। महिलाओं को सबसे प्रिय सोने के जेवर ही होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन बहुमूल्य जेवरात का प्रयोग महज खूबसूरती को निखारने में ही नहीं किया जाता है, बल्कि यह आपके शरीर को भी लाभ पहुंचाते हैं।

एक अध्ययन के अनुसार कीमती धातुएं हमारे शरीर को बहुत फायदा पहुचांती हैं। इस वजह से विज्ञान भी महिलाओं के आभूषण पहनने को सही मानता है। क्योंकि ये गहने कीमती धातु और नगीने से निर्मित होते हैं, इसलिये इनका शरीर पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। तो आईये जानते है इस बारे में कि कौनसे कीमती धातु से हमें क्या लाभ मिल सकते हैं-

सोना: सोना एक ऐसी कीमती धातु है जिसमें एंटी-इन्फ़्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं। सोना इंसान की उम्र को कम कर देता है, शायद तभी यह महिलाओं की सबसे प्रिय धातु है। सोने के गहनों से लोगों के अंदर खुशी और ऊर्जा का संचार होता है।

सोना-चांदी पहनने से सेहत पर पड़ता है यह असर, बेशकीमती जानकारी पाकर खुश हो जाएंगे

चांदी: सोने के बाद चांदी ही सबसे कीमती धातु मानी गई है। चांदी पहनने से इंसान को मानसिक सुख की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं चांदी ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करता है। चांदी की प्लेट में खाने खाने से भी काफी लाभ होता है।

मोती: आंखों को सुकून और दिल को शांत रखने के लिए अक्सर मोती पहना जाता है। जिन लोगों को गुस्सा बहुत ज्यादा आता है, उन्हें मोती के आभूषण पहनने की सलाह दी जाती है। मोती पाचन तंत्र को भी फायदा पहुंचाता है। इतना ही नहीं मोती से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।

सोना-चांदी पहनने से सेहत पर पड़ता है यह असर, बेशकीमती जानकारी पाकर खुश हो जाएंगे

नीलम: नीलम के बारे में कहा जाता है कि यह कैंसर जैसी बीमारी को खत्म कर सकता है। हालांकि अभी तक यह पूरी तरह से साबित नहीं हो सका है। नीलम गैस की समस्या को भी दूर कर देता है। साथ ही यह क्रोध को भी कम करता है।

सोना-चांदी पहनने से सेहत पर पड़ता है यह असर, बेशकीमती जानकारी पाकर खुश हो जाएंगे

हीरा: हीरा पहनने से इंसान कभी भी मानसिक अवसाद से ग्रस्त नहीं होता है। यह शांति और ऊर्जा देता है। हीरा पहनने से माइग्रेन जैसे रोगों से भी मुक्ति मिलती है। हीरा दिल के लिए भी अच्छा होता है।

सोना-चांदी पहनने से सेहत पर पड़ता है यह असर, बेशकीमती जानकारी पाकर खुश हो जाएंगे

तांबा: तांबा मन को शांत रखता है, और साथ ही पेट की बीमारियों को भी दूर रखता है। लोग रात में तांबे के लोटे में पानी भरकर रखते हैं और सुबह उठकर बासी मुंह उसे पीते हैं। तांबे के गहने पहनने से पाचन तंत्र सही रहता है, और लोगों का गुस्सा शांत होता है।

सोना-चांदी पहनने से सेहत पर पड़ता है यह असर, बेशकीमती जानकारी पाकर खुश हो जाएंगे

Share this story