Samachar Nama
×

पुलिस ने Telangana Assembly को घेरने की भाजपा की कोशिश को नाकाम किया

पुलिस ने शुक्रवार को तेलंगाना राज्य विधानसभा का घेराव करने की भाजपा की योजना को नाकाम कर दिया। पुलिस ने पार्टी के बड़े नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। भाजपा नेता 17 सितंबर को तेलंगाना मुक्ति दिवस को आधिकारिक रूप से मनाने की मांग कर रहे थे। भारतीय जनता पार्टी
पुलिस ने Telangana Assembly को घेरने की भाजपा की कोशिश को नाकाम किया

पुलिस ने शुक्रवार को तेलंगाना राज्य विधानसभा का घेराव करने की भाजपा की योजना को नाकाम कर दिया। पुलिस ने पार्टी के बड़े नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। भाजपा नेता 17 सितंबर को तेलंगाना मुक्ति दिवस को आधिकारिक रूप से मनाने की मांग कर रहे थे। भारतीय जनता पार्टी के राज्य इकाई के प्रमुख बांदी संजय कुमार और पूर्व अध्यक्ष के. लक्ष्मण हिरासत में लिए गए नेताओं में से हैं क्योंकि वे विधानसभा की ओर कूच करने की कोशिश कर रहे थे।

संजय जब बंजारा हिल्स आवास से बाहर निकले तो दर्जनों समर्थकों से घिर गए। पुलिस और भाजपा नेताओं के बीच तीखी बहस हुई।

यह कहते हुए कि विरोध की अनुमति नहीं है, पुलिस ने भाजपा नेता को हिरासत में ले लिया। उनके समर्थकों ने उन्हें ले जा रहे पुलिस वाहन को रोकने की कोशिश भी की।

विरोध मार्च को नाकाम करने के लिए कुछ भाजपा नेताओं को नजरबंद रखा गया। तेलंगाना विधान परिषद के सदस्य रामचंद्र राव ने आरोप लगाया कि सत्र में भाग लेने के लिए काउंसल जाने से पुलिस ने उन्हें रोका।

पुलिस ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. लक्ष्मण और उनके समर्थकों को भी गिरफ्तार किया,जब वे विधानसभा की ओर जा रहे थे।

गिरफ्तार नेताओं और कार्यकर्ताओं को शहर के विभिन्न पुलिस थानों में शिफ्ट कर दिया गया।

पुलिस ने विरोध कार्यक्रम में भाग लेने के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों से हैदराबाद पहुंचने की कोशिश कर रहे सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया।

हैदराबाद के विभिन्न हिस्सों और आसपास के इलाकों के प्रदर्शनकारी दिन भर विधानसभा पहुंचने की कोशिश करते रहे।

पुलिस ने विधानसभा के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। प्रदर्शनकारियों को नामपल्ली और बशीरबाग क्रॉस रोड के पास रोक दिया गया और गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारे लगाए और सरकार से आधिकारिक तौर पर तेलंगाना मुक्ति दिवस मनाए जाने की मांग की।

भाजपा लंबे समय से तेलंगाना मुक्ति दिवस को आधिकारिक रूप से मनाने की मांग करती आ रही है।

इस दिन 1948 में केंद्र की सैन्य कार्रवाई के बाद हैदराबाद राज्य को भारतीय संघ में मिला दिया गया था, जिसे लोकप्रिय तौर पर ‘पुलिस एक्शन’ के तौर पर जाना जाता है।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

Share this story