Samachar Nama
×

PM मोदी ने 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ की बैठक, बाढ़ और कोरोना के हालात पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाढ़ के हालातों की समीक्षा के लिए 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से आज बैठक की। इस मीटिंग के दौरान इन 6 राज्यों में बाढ़ के संकट से निबटने को लेकर बातचीत हुई। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए मुलाकात कर बाढ़ से हो रही परेशानियों को दूर करने पर चर्चा
PM मोदी ने 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ की बैठक, बाढ़ और कोरोना के हालात पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाढ़ के हालातों की समीक्षा के लिए 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से आज बैठक की। इस मीटिंग के दौरान इन 6 राज्यों में बाढ़ के संकट से निबटने को लेकर बातचीत हुई। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए मुलाकात कर बाढ़ से हो रही परेशानियों को दूर करने पर चर्चा की। केरल, मुंबई और बिहार जैसे राज्यों में बाढ़ से तबाही मची है। बाढ़ के पानी से हजारों लोग बेघर हो गए हैं। बाढ़ में फंसे लोगों के सामने खाने-पीने का संकट गहरा गया है।

PM मोदी ने 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ की बैठक, बाढ़ और कोरोना के हालात पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार भी शामिल हुए। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे सहित केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए जुड़े। बिहार में बाढ़ के हालातों के लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विस्तार से जानकारी ली। बाढ़ से घिरे बिहार में सरकार राहत और बचाव कार्य में लगी है। लेकिन तेज बारिश से ज्यादातर नदियां उफान पर हैं। इससे लोगों के सामने बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है।

PM मोदी ने 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ की बैठक, बाढ़ और कोरोना के हालात पर हुई चर्चा

बता दें कि रविवार को बागमती का जलस्तर बढ़ने से दरभंगा शहर के आधा दर्जन से ज्यादा मोहल्लों में बाढ़ का पानी घुस आया। शहर के पश्चिमी इलाके बेला, नया घराड़ी और जालान कॉलेज सहित कई इलाके पानी-पानी हो गए। एनएच 57 की तरफ बाढ़ का पानी बहने से कई अन्य मोहल्ले बाढ़ की चपेट में आ गए। मुजफ्फर पुर में भी बाढ़ का पानी तेजी के साथ निकल रहा है। लेकिन अब भी सैंकड़ों घरों में बाढ़ का पानी जमा है।

Read More….
प्रोजेक्ट चीता: LAC पर तैनात हेरोन ड्रोन्स बनेंगे और घातक, मिसाइल और बम से होंगे लैस
Rajasthan: गहलोत गुट की मांग, पायलट खेमे के बागी विधायकों पर हो कार्रवाई

Share this story