Samachar Nama
×

शरीर और दिमागी विकास में अहम भूमिका निभाता है विटमिन-ए का सेवन

शरीर में शक्ति और ऊर्जा का संचार करने के लिए विटामिन और प्रोटीन का सेवन करना बहुत आवश्यक है। बताया जात रहा है कि हमारे शरीर को सुचारू रूप से काम करने के लिए 13 प्रमुख विटामिन की जरुरत होती है जिनमें विटामिन ए, सी, डी, ई, के और विटामिन बी (थियामिन , राइबोफ्लेविन, नियासिन,
शरीर और दिमागी विकास में अहम भूमिका निभाता है विटमिन-ए का सेवन

शरीर में शक्ति और ऊर्जा का संचार करने के लिए विटामिन और प्रोटीन का सेवन करना बहुत आवश्यक है। बताया जात रहा है कि हमारे शरीर को सुचारू रूप से काम करने के लिए 13 प्रमुख विटामिन की जरुरत होती है जिनमें विटामिन ए, सी, डी, ई, के और विटामिन बी (थियामिन , राइबोफ्लेविन, नियासिन, पैंटोफेनीक  एसिड, बायोटिन, विटामिन बी -6, विटामिन बी -12 और फोलेट) आदि शामिल होते हैं। हालंकि कई लोग इन सभी के बारे में नहीं जानते होंगे लेकिन बता दें कि हर विटामिन का अपना एक कार्य होता है जो शरिरिक मानसिक विकास में अपना अहम योगदान देते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि अगर किसी भी विटामिन का सेवन कम मात्रा में किया जाए तो ये आदत स्वास्थ के लिए कई तरह की समस्याएं पैदा कर सकती है। इन सब में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण विटामिन-ए मानी जाती है जिसका सेवन सभी की कमी पूरी कर देता है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे कि विटमिन-ए किस तरह और किन चीजों को लेकर आपके शरीर के स्वास्थ को बनाए रखता है।

आँखों के लिए

आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए विटमिन-ए बहुत आवश्यक माना जाता है। आप हल्की हल्की रोशनी में भी देखने की क्षमता रख पाए इसके लिए विटामिन-A आपकी आंखों को शक्ति प्रदान करता है। बता दें कि विटामिन-ए की कमी हो तो से रतोंधी की समस्या पैदा हो सकती है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता

हमारे शरीर को बिमारियों से लड़ने की क्षमता प्रदान करन में विटमिन-ए का बहुत बडा हाथ होता है। साथ ही विटामिन-ए के सेवन से शरीर के अनेक अंगों जैसे कि त्वचा, बाल, नाखून, ग्रन्थि, दांत, मसूडा और हड्डी को स्वस्थ और निरोग बनाए रखने में भी काफी मदद मिलती है।

शारीरिक विकास

हमारे शरीर के Cells के विभाजन के लिए विटमिन-ए काफी लाभदायक माना जाता है। इससे ना सिर्फ शरीर का विकास होता है बल्कि शरीर को काम करने के लिए ऊर्जा भी मिलती है। यह शरीर की लंबाई बढाने में भी बेहद सहयाक होता है।

स्किन के लिए

बता दें कि विटामिन-ए की कमी होने पर चेहरा सुखा और बेजान होने लगता है। कई बार चेहरे पर आनान वाल पीलापन भी इसी विटमिन की कमी का लक्षण होता है। लेकिन विटामिन-ए  में मौजूद रेटिनोइड्स आफके चेहरे पर इन सभी कमी को पूरा करके निखरा हुआ और जवां बनाता है।

विटमिन-ए को श्रोत

विटमिन के कई फायदे हमने बताए औऱ यहां वो सभी पौष्टिक चीजों मौजूद हैं जो विटमिन-ए का महत्वपूर्ण श्रोत मानी जाती हैं। इनमें दूध,  मक्खन,  हरी सब्जियां, गाजर, शकरकंद, खरबूजा, आम, कॉड लिवर ऑयल, ब्रोकोली ,कद्दू, अंडे, पनीर, पपीता, मटर, खुबानी शामिल हैं।

Share this story